Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, 15 से ज्यादा लापता, चिराग पासवान ने उठाया बड़ा कदम

मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव में बुधवार (16 अप्रैल) को महादलित बस्ती में भीषण आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक बच्चे लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दुख जताया है. हालांकि चिराग पासवान ने अपने एक्स पोस्ट में मौत का आंकड़ा पांच बताया है. डीएम ने चार की पुष्टि की है.

चिराग पासवान ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़ने का फैसला किया है और अति शीघ्र मुजफ्फरपुर पहुंचकर इस दुखद घटना की जानकारी लेने का निर्णय लिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है, “मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव के महादलित बस्ती में आग लगने के कारण 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं. 15 से ज्यादा बच्चे लापता हैं और 50 से अधिक घर खाक हो गए. यह सिर्फ हादसा नहीं, एक जिदा त्रासदी है.”

चिराग पासवान अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं, “मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित परिवारों तक तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. मेरी पार्टी स्थानीय स्तर पर राहत कार्य की निगरानी करेगी एवं पीड़ितों के पुनर्वास में हर संभव मदद पहुंचाने में सहयोग करेगी. साथ ही, बिहार सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा, घायलों को बेहतर इलाज और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करता हूं.”

मृतकों में अंशिका कुमारी (5 वर्ष), ब्यूटी कुमारी (8 वर्ष), सृष्टि कुमारी (6 वर्ष) और विपुल कुमार (10 वर्ष) शामिल हैं. इसमें से तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं. बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी गांव की घटना है. डीएम ने मौत की पुष्टि की है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि अंचल अधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है.

आग लगने का कारण सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है. सिलेंडर फटने के बाद कई घरों में आग लग गई. लोगों ने खुद से बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पा सके. मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंचीं. आग लगने से कई बच्चे और लोग घर में फंस गए. डीएम ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है. मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. क्षति का आकलन किया जा रहा है.

Related posts

तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा पर सम्राट चौधरी ने दी सलाह, कहा- ‘पहले उन्हें लूट यात्रा…’

Bihar Now

“सतिघाट राजघाट मुख्य मार्ग सोहरबा पुल का डायवर्शन पानी के बहाब में बह जाने से 8 पंचायत के लाखों आबादी का आवागमन ठप”…

Bihar Now

“एक मैट्रिक का परीक्षा ठीक से नहीं करवा पा रहे हैं, तो बिहार कैसे चलेगा महोदय” … सदन में तेजस्वी ने सरकार को शिक्षा, क्राइम सहित कई मुद्दो पर घेरा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो