Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में फिर हर्ष फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

मुज़फ़्फ़रपुर : जिले के पियर थाना अंतर्गत हत्था ओपी क्षेत्र के महेशपुर में देर रात एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग मुसीबत का सबब बन गया। जहा इस हर्ष फायरिंग में दो युवकों को गोली लग गई. जिसके बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया. घायल दोनों युवकों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है. घायल युवकों की पहचान हत्था ओपी क्षेत्र के महेशपुर निवासी चंदन कुमार और रितिक के रूप में हुई है.

आपको बता दें पुलिस के द्वारा तमाम कड़ाई के बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है.

घायल युवक चन्दन कुमार ने बताया कि बरती देखने गए तो बार बार फायरिंग कर रहा था, हमलोग साइड में खरे थे. साथ ही कहा कि एक युवक का नौशाद और दूसरे का इरशाद उसी ने गोली चलाया था.

वंही घायल युवक के पिता ने कहा कि हमारे लड़का से कुछ महीने पहले खेलने को लेकर बात-विवाद हुआ था जो लड़का गोली चलाया है उससे.

डीएसपी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हर्ष फायरिंग का मामला संज्ञान में आया है, इसमे जो भी सम्बद्ध आरोपी है या लड़की पक्ष जिनके यंहा बारात आई हुई थी और जिनके तरफ से ये हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है सभी लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी, साथ ही कहा कि आरोपी चिन्हित हो गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

Related posts

Breaking : समस्तीपुर में उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, हिंसक प्रदर्शन जारी… अग्निपथ के खिलाफ लगातार तीसरे दिन सड़कों पर बवाल…

Bihar Now

पटना वासियों को मिली तोहफा, सीएम नीतीश ने किया फ्लाईओवर का उद्घाटन…..

Bihar Now

बेगूसराय में चोरों का आतंक, स्वर्ण दूकान में की चोरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो