Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान दरभंगा के ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर की गाड़ी से 18 लाख कैश बरामद, पटना से लौट रहा था दरभंगा…

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के फकुली चेक पोस्ट पर शनिवार को वाहन जांच के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के एक इंजीनियर के वाहन से 18 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस इंजीनियर और वाहन के चालक से पूछताछ कर रही है।
मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद रुपया बरामदगी किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर फकुली चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच कराई जा रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो से करीब 18 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्कॉर्पियो दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित अनिल कुमार की बताई जा रही है , जो स्वयं वाहन पर सवार थे। श्री मसूद ने कहा कि अधीक्षण अभियंता से पूछताछ की जा रही है तथा यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इन रुपयों के आने के माध्यम क्या है। उन्होंने बड़ी रकम की बरामदगी की जानकारी ग्रामीण कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित अन्य विभागों को भी दी गई है। श्री मसूद ने कहा कि पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
सहायक पुलिस अधीक्षक  मसूद ने सीतामढ़ी के रामपुर कोरिगांवा गांव निवासी सह स्कॉर्पियो के चालक सरोज कुमार सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर पुलिस द्वारा वाहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सम्बंधित वाहन पुलिस के गिरफ्त में आ गया।
उधर बड़ी रकम की बरामदगी के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related posts

मानव श्रृंखला के लिए जागरुकता को लेकर डीएम की अनोखी पहल, पतंगबाजी प्रतियोगिता के जरिए प्रेरित करने की कवायद…

Bihar Now

छठ गीतों को घर-घर तक पहुंचाने वाली “बिहार कोकिला” शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस…

Bihar Now

Breaking : RJD समर्थकों का आगजनी कर रोड जाम, राजद प्रत्याशियों के हार के बाद आक्रोशित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो