Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मृतक बच्चियों के परिजनों को 04 लाख रूपया अनुग्रह अनुदान का भुगतान…

दरभंगा के बिरौल प्रखण्ड अन्तर्गत पड़री गाँव में तालाब में नहाने के क्रम में तीन बच्चियों के डूब जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

जिलाधिकारी, दरभंगा डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की गई है। डूब कर मरने वाले बच्चियोँ में अंजनी कुमारी, पिता – गुंजन ठाकुर, उम्र लगभग 10 वर्ष, नंदनी कुमारी, पिता – राज किशोर ठाकुर, उम्र लगभग – 10 वर्ष एवं दूर्गा कुमारी, पिता – भुनेश्वर ठाकुर उम्र लगभग – 09 वर्ष के नाम शामिल है।

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी, बिरौल को मृतक बच्चियों के परिजनों को आज ही 04-04 लाख रूपया अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान करने का निदेश दिया है।
अंचलाधिकारी, बिरौल द्वारा इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया गया कि मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान की राशि चेक के माध्यम से आज ही दे दी जायेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

आपराधिक घटना को अंजाम देने आए एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़कर की पोल में बांध कर पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

Best Real Money Pokies New Zealand With Neosurf

Bihar Now

Breaking : बिहार में गठबंधन की सरकार, एक पार्टी ने 15 सालों तक‌ लूटा, दूसरी ने‌ 18 सालों से बिहार को बर्बाद कर रखा है – सम्राट चौधरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो