Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीति

मैथिली लोक उत्सव में मैथिली कलाकारों की उपेक्षा को लेकर धरना पर बैठे जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी

 

जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने बिहार सरकार की ओर से आयोजित मिथिला लोक उत्सव के विरोध में लहरिया सराय के पोलो मैदान में सांकेतिक धरना पर बैठ गए हैं। उन्होंने बाहरी कलाकारों के मिथिला लोक उत्सव में शामिल होने पर आपत्ति जताई है और मैथिली भाषा और सांस्कृति का अपमान बताते हुए इसे पैसे की लूट करार दिया।

दरभंगा डीएम के समक्ष धरना पर बैठे अमरनाथ गामी ने मिथिला लोक उत्सव में बॉलीवुड कलाकारों के आने का विरोध किया है। विधायक ने सरकार से इस मामले में कार्रवाई की भी मांग की है।

विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि मिथिला लोक उत्सव का आयोजन मिथिला की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार करती है लेकिन कुछ लोग और अधिकारियों ने इसे पारिवारिक मनोरंजन का साधन बना दिया है। इसमें बॉलीवुड के कलाकारों को बुला कर मंच थमा दिया जाता है और उन्हें लाखों रुपए दिए जाते हैं। जबकि मिथिला के कलाकारों को तवज्जो नहीं मिलती है उन्हें उन्हें तीन चार हजार देकर सलटा दिया जाता है।

गामी ने कहा कि सरकार को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का बहिष्कार किया है। डीएम कार्यालय के पास सांकेतिक धरना पर बैठ गए हैं

बता दें कि मिथिला लोक उत्सव का आगाज हो चुका है बिहार सरकार की कला संस्कृति विभाग और दरभंगा जिला प्रशासन संयुक्त रूप से हर साल इस उत्सव का आयोजन करता है।

Related posts

Breaking : पुलिस पर हमला, एक जवान की मौत.. अतिक्रमण खाली करवाने गए पुलिस पर हमला…

Bihar Now

12 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी मैदान में मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस…

Bihar Now

Big Breaking : दरभंगा में दिनदहाड़े लाखों की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया गया अंजाम…

Bihar Now