Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीबिहार

फॉरेंसिक मेंसवेयर स्टोर के इंडोर्समेंट के दौरान भावुक हुईं अक्षरा सिंह, कहा – जनता के प्यार ने बनाया स्टार…

भोजपुरी के सुपरहिट अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज पटना के दानापुर में उस समय भावुक हो गई जब वह एक ब्रांड फॉरेंसिक मेंसवेयर का इंडोर्समेंट कर रही थी। इस दौरान अक्षरा सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि विश्वास ही नहीं हो रहा कि इसी शहर में मैं पली-बढ़ी हूं और आज यहां मैं जनता के प्यार और आशीर्वाद से सुपरस्टार बन कर सबके सामने हूं। यह मेरे लिए बेहद खुशी का क्षण है। मुझे जो शोहरत मिली है, वह जनता की वजह से मिली है और जनता नहीं मुझे स्टार बनाया है।

आपको बता दें कि आज अक्षरा सिंह पटना के दानापुर के गोला रोड में श्री रतन सदा स्थित शॉप नंबर 3a फॉरेंसिक मेंसवेयर का शुभारंभ करने पहुंची थी जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उक्त बातें कहीं। अक्षरा सिंह ने यह भी कहा कि फॉरेंसिक स्टोर दानापुर के लोगों को मैंस कैटेगरी में फैशन की विस्तृत रेंज प्रदान करेगा। मैं यह कामना करती हूं। उन्होंने कहा कि अगर सुंदर लगना लड़कियों को अच्छा लगता है तो लड़कों का भी यह हक बनता है कि वह भी सुंदर दिखे। स्टोर के ओनर डॉक्टर सनी को भी मैं बधाई देती हूं कि वह एक यूनिक कांसेप्ट के साथ पटना के लोगों को ड्रेसिंग का मौका दे रहे हैं।

स्टोर के ओनर ने अक्षरा सिंह के सामने ही बताया कि पहली बार पटना में किसी स्टोर में वर्चुअल ट्रायल रूम की सुविधा होगी जहां ग्राहक अपने पसंद के कपड़े को पहनकर ट्रायल कर पाएंगे और उन्हें वर्चुअल यह भी बताया जाएगा कि यह आउटफिट उन पर कितना फिट आ रहा है। फॉरेंसिक स्टोर के इस खूबी की अक्षरा ने भी जमकर तारीफ की और कहा कि वाकई में यह स्टोर बेहद दिलचस्प है और यहां सबको एक बार अपनी स्टाइल को बेहतर करने के लिए आना चाहिए।

Related posts

विधानसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव की प्रतिज्ञा पत्र जारी, दिए गए वायदे पूरे नहीं करने पर‌ 3 साल में दे दूंगा इस्तीफा…

Bihar Now

बिहार की वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटे: 22 लाख की मौत हो चुकी; SIR के आंकड़े जारी, राज्य में 7.24 करोड़ वोटर…

Bihar Now

Bihar में अब School कोचिंग खोलने की तैयारी, नीतीश सरकार ने क्या लिया फैसला ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो