Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मोतिहारी में बड़ा हादसा, खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे…

मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के भथनहिया गांव के जगू राम के घर घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गया, जिसके कारण सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, आग बुझाने के क्रम में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए, सभी घायल को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रथम उपचार के बाद इसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरपा थाना क्षेत्र के भथनहिया गांव निवासी 55 वर्षीय जगु राम की पत्नी 50 वर्षीय उर्मिला देवी घर में गैस पर खाना बनाने गई, इस दौरान जैसे ही चूल्हे में आग लगाई घर में आ पकड़ लिया, वह चिल्लाने लगी, आग की सूचना मिलने के बाद जगू राम, उसका 12 वर्षीय बेटा सूरज कुमार, पड़ोसी 40 वर्षीय प्रदीप कुमार, 10 मुकुंद कुमार, पड़ोसी छोटे लाल राम का 14 वर्षीय अंकित कुमार, और जगू के भाई की पत्नी निर्मला देवी पहुंची तब तक सिलेंडर बालस्ट कर गया, जिसके चपेट में सभी आ गए, इस बीच गांव के लोगो ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दिया, वही सभी घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहा सभी का उपचार शुरू किया गया, गंभीर स्थिति को देखते हुए अभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया,

सिलेंडर ब्लास्ट में घायल सभी का इलाज कर रहे डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया की सात लोगो झुलस कर आए थे, जिसमे 50% से लेकर 90 % तक झुलस गए है। सभी का इलाज किया गया, जिसमे दो लोग जगू राम उसकी पत्नी उर्मिला की गंभीर स्थिति है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

आग में झुलसे सभी का बेहतर इलाज के लिए रेफर करने के बाद सदर अस्पताल के हेल्थ मैनेजर कौशल किशोर दुबे ने बताया कि घायल के आने से पहले हम लोगो को सूचना मिल गई थी, सभी के इलाज के लिए हम लोग पहले से तैयार थे, गंभीर स्थिति को देख सभी सात अलग अलग एंबुलेंस से रेफर किया गया है।

Related posts

दरभंगा DM ले सकते हैं बड़ा फैसला, 13 जुलाई के बाद लॉक डाउन को लेकर लिया जा सकता है निर्णय..

Bihar Now

गोपाल खेमका हत्याकांड से उठ रहे सवालों के बीच पटना में फिर मर्डर, स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या.. “सु”शासन पर सवाल ?….

Bihar Now

नीतीश कुमार थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, नीतीश के लिए CM आवास से राज भवन तक बनाया गया रास्ता, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो