Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

यास तूफान : बारिश से पानी पानी हुआ पटना, अगले चंद घंटे अलर्ट रहने की जरुरत…

यास चक्रवाती तूफान का पटना में गहरा प्रभाव देखा जा रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 3-4 घंटे में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है..

27 मई से बारिश शुरू हो गई , तेज हवाये, वज्रपात, और पेड़ों के टूटने का भयावह दृश्य देखने को मिला। लगातार हो रही बारिस से राजधानी पटना और पटना सिटी में जलजमाव एवं विद्युत आपूर्ति बाधित रहा ।

कई इलाकों में पेड़ सड़क पर गिर गए हैं, जिसे जिला प्रशासन पटना की टीम और नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क से हटाया । तेज हवाएं और बारिश होने से शहरी क्षेत्र में भी जलजमाव हो गया है। जिसके कारण लोगो का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और परेशानी भी बढ़ गई है। 24 घंटो की बारिस ने नगर निगम के दावे की पोल खोल दी है

।वही नगर निगम की ओर से की गई सारे बादे खोखले साबित हो गए हैं राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव होने की शिकायत मिल रही है और बीती रात से कई इलाकों में बिजली भी बाधित है।

 

Related posts

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ संजय जायसवाल…

Bihar Now

Breaking : बाढ़ ने मचाया तांडव, देखते देखते धाराशायी हो गया दरभंगा का ये अस्पताल, लाखों की लागत से बना था भवन !…

Bihar Now

इतिहास बदलने वाले खुद इतिहास बन जाएंगे, BJP पर राजद का तंज …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो