Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रसोई गैस की कीमतों में फिर 25 रुपये का इजाफा, फरवरी में तीसरी बार बढ़े रसोई गैस के दाम… मंहगाई की मार, सरकार लाचार ?…

नई दिल्ली:  रसोई गैस का सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए हैं. IOC ने फरवरी में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में तीसरी बार बढ़ाए हैं. इसके पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को दाम बढ़ाए गए थे

दिसंबर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई थी. 1 दिसंबर को 594 रुपये से बढ़ाकर इसका रेट 644 किया गया ​था और फिर 15 दिसंबर को एक बार फिर इसकी कीमत 694 रुपये कर दी गई. यानी एक महीने के अंदर 100 रुपये बढ़ोतरी की गई थी. लेकिन जनवरी में कीमतें नहीं बढ़ाईं गईं. जनवरी में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस (14.2 KG) की कीमत 694 रुपये थी. फरवरी की शुरुआत में घरेलू गैस की कीमत में तो बढ़ोतरी नहीं की गई थी और यह अपनी पुरानी कीमत 694 रुपये में ही उपलब्ध हो रही थी.

1 फरवरी को कीमतों में बढ़ोतरी नहीं देखी गई, लेकिन 4 फरवरी को फिर से इसके रेट बढ़ाकर 719 रुपये कर दिए गए. यानी 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. और एक बार फिर 10 दिन के अंदर एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. आज एक बार फिर इसके दाम 769 रुपये से बढ़ाकर 794 रुपये कर दिया गया है.

 

Related posts

UPSC का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर… सिविल सर्विसेज में 1016 कैंडिडेट का हुआ सेलेक्शन…

Bihar Now

बिहार में चंद घंटों की बारिश में “अस्पताल” बना झील, जिम्मेवार कौन ?…

Bihar Now

तेजस्वी यादव 10 दिनों में बनेंगे मुख्यमंत्री, मांझी के बेटे का दावा … “नीतीश की जाने वाली है कुर्सी, इसलिए विधायक व सांसद से कर रहें मुलाकात”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो