Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पटना के NMCH मेंं बच्चे की मौत के बाद हंगामा, परिजन और डॉक्टर के बीच झड़प, हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर…

 

राजधानी का दूसरा बड़ा अस्पताल पटना सिटी के NMCH में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब शिशु विभाग में 12 वर्षीय किशोर रजनीश की मौत हो गई। बही किशोर की मौत के बाद डॉक्टर और मरीज परिजनों के बीच मार पीट व झड़प के बाद हंगामा हो गया।

 

घटना के बाद NMCH के जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। बताया जाता है कि खुशरूपुर के रहने वाली शोभा देवी डेंगू से पीड़ित 14 बर्षीय किशोर रजनीश का इलाज कराने NMCH आयी थी, जहां तीन दिनो से शिशु विभाग में उसका इलाज चल रहा था। परिजनों की माने तो अस्पताल में उसे समुचित व्यवस्था न मिलने और चिकित्सको की लापरवाही से उसके बच्चे की मौत हो गई। बही जूनियर चिकित्सक भी अस्पताल की व्यवस्था में कमी बताई हैऔर इसका खामयाजा अस्पताल के चिकित्सकों को भुगतना पड़ रहा है।

 

चिकित्सको की मांग है कि जब तक उन्हें सुरक्षा नही या जाएगा।तब तक मे हड़ताल जारी रखेंगे। इस मामले में उपाधीक्षक का कहना था कि इस मामले की जाँच की जा रही है और अस्पताल में उत्पात मचाने वाले परिजनों पर करवाई कानूनी होगी। साथ ही चिकित्सको के साथ बैठक कर उन्हें हड़ताल खत्म कर अस्पताल की सेवा देने पर बात करेंगे।

Related posts

सुशासन राज नहीं, बिहार में है “राक्षस” राज… मधुबनी कांड में पीड़ितों से मिल कर की आर्थिक मदद… पीड़ितों से मिलने के बाद तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तंज…

Bihar Now

कटिहार में मुहर्रम के दौरान गुंडागर्दी मामले में बड़ी कार्रवाई,FIR दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी…

Bihar Now

रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि..

Bihar Now