Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

राजधानी पटना में शराब तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, पुलिस की बेरहमी से पिटाई… “सु”शासन पर सवाल ?…

बिहार में शराबबंदी है और शराबबंदी पर नकेल कसने वालों की जो हाल है वह किसी से छिपी नहीं । शनिवार की सुबह शराबबंदी पर नकेल कसने की तैयारी करने वाले पुलिस अधिकारियों पर शराब तस्करों का कहर जमकर बरसा। शराब तस्करों का ऐसा टांडव रहा कि बिहार पुलिस के एक दरोगा बुरी तरह से घायल हो गए।

पूरी दुनिया जानती है कि बिहार में शराबबंदी है फिर भी बिहार में शराबबंदी पर नकेल कसने की तैयारी कर रहे पुलिस वालों पर हमला करने की तस्वीर कोई पुरानी नहीं है । शनिवार की सुबह पटना पुलिस के दरोगा पर जमकर लात घुसों और डंडों से जमकर पिटाई की तस्वीर सामने आई है ।शनिवार की सुबह संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जो कि दिल्ली से पटना आती है पर शराब तस्करों द्वारा शराब की तस्करी की जा रही थी । इस बीच जैसे ही पटना पुलिस को सूचना मिली की संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से शराब तस्करी हो रही है
एएसआई आशुतोष कुमार ने इसे रोकने की कोशिश की। इसी भी शराब तस्करों और पटना पुलिस के एस आई के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई अकेले एएसआई आशुतोष कुमार को शराब तस्करों ने जमकर पीटा। पटना के आर ब्लॉक रेलवे ट्रैक के किनारे शुरू हुई ।

सुशासन की सरकार द्वारा शराबबंदी पर नकेल लगाने की हर कोशिश विफल होती नजर आ रही है। नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कानून लागू कर रखा है मगर शराबबंदी का विरोध करने वालों और उस पर नकेल कसने वालों का जो हश्र हो रहा है वह आपके सामने है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पूर्णिया में तीन महीने में दूसरी बार पुल गिरने की घटना भ्रस्टाचार का ज्वलन्त उदाहरण—विजय कुमार सिन्हा

Bihar Now

पानी फेंकने को लेकर हुआ “मौत” का विवाद, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम…

Bihar Now

नीतीश कुमार को वोट मिलता है लालू यादव के जंगलराज के विरोध पर, साल 2014 के बाद से नीतीश के राज में सुशासन जैसी कोई बात नहीं मिली देखने को:प्रशांत किशोर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो