Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

राजस्थान से परशुराम रथ यात्रा पहुंचने पर दरभंगा के राजस्थानी ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत…

राजस्थान से परशुराम रथ यात्रा पहुंचने पर दरभंगा के राजस्थानी ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

सम्पूर्ण भारत मे 1 लाख 11 हजार किलोमीटर लंबी रथ यात्रा, देश के 700 जिले 5000 तहसील वह 7000 गांव के ब्राह्मणों को एकजुट करने रथ पहुंचा दरभंगा

विश्व ब्राह्मण महापरिषद व ब्रह्मा परशुराम अखाड़ा द्वारा आचार्य राजेश्वर जी के नेतृत्व में अखंड भारत श्री परशुराम रथ यात्रा विश्व के समस्त ब्राह्मण बंधुओं को एक सूत्र में बांधने के लिए महा संपर्क अभियान दो साल पहले 5 मार्च 2017 को राजस्थान के लोहागल धाम जिला झुंझुनू से शुरू होकर संपूर्ण भारत में एक लाख 11 हजार किलोमीटर लंबी रथ यात्रा देश के 700 जिला व 5000 तहसील मुख्यालयो व 7000 गांव में भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र उनके द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्य व उनकी गौरवमयी शौर्य गाथा का गान करते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र होते हुए नई दिल्ली में इसका समापन होगा।

दरभंगा पहुंची रथ यात्रा

इसी क्रम में बिहार के किशनगंज अररिया कटिहार पूर्णिया फारबिसगंज होते हुए रथ यात्रा दरभंगा पहुंची जहां राजस्थानी विप्र मंडल दरभंगा के हजारों सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ दिल्ली मोड़ पर रथ का स्वागत करते हुए हाथों में भगवान परशुराम का झंडा लिए मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में दरभंगा के विभिन्न मार्गो से होते हुए सुभाष चौक स्थित पोद्दार विवाह भवन पहुंचा जहां आचार्य राजेश्वर जी एवं श्री श्याम बाबा मंदिर जयपुर से साथ आए महंत राजू शर्मा का राजस्थानी विप्र मंडल ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात हजारों लोगों ने आचार्य राजेश्वर जी के प्रवचन का लाभ लिया अब यह यात्रा दरभंगा से निकलकर सीतामढ़ी होते हुए बेतिया जाएगी फिर वहां से आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रा का उद्देश्य

श्री परशुराम रथ यात्रा का उद्देश्य संपूर्ण भारत में निवास करने वाले ब्राह्मण बंधुओं तक भगवान परशुराम के जीवन चरित्र व उपदेशों की जानकारी का प्रचार प्रसार करना है ताकि समाज की आने वाली व वर्तमान पीढ़ियां ब्राह्मणों को पुनर्गठन कर उनके सम्मान को पुनःस्थापित करने वाले अपने आराध्य श्री परशुराम जी के बारे में जान सकें इसके साथ ही भारत के विभिन्न भागों में बसने वाले विप्र बंधुओं को एक दूसरे के संपर्क में लाकर एकजुट करना व ब्राह्मण बंधु हेल्पलाइन की स्थापना करना इस यात्रा का उद्देश्य है।

Byte..

1.आचार्य राजेश्वर जी

Related posts

NEET विवाद पर बोले तेजस्वी, मामले को डायवर्ट करने की कोशिश… कहा – बुला लो मेरे PS को, गलती की है तो गिरफ्तार कर लो…

Bihar Now

Best Pokies With Welcome Bonus Machine

Bihar Now

“संजय झा के मंत्री बनने से मिथिलांचल के लोगों को बढ़ी विकास की उम्मीद “

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो