Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

राजीव हत्याकांड का खुलासा, कुख्यात अपराधी के साथ दो गिरफ्तार…

बेगूसराय पुलिस ने हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी राजू कुमार सिंह को दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुफस्सिल थाना के विशनपुर काली स्थान में 6 फरवरी की रात रामदीरी गांव निवासी राजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस हत्याकांड में शामिल राजू कुमार सिंह और दीपक कुमार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके निशानदेही पर रतनपुर निवासी कुख्यात अपराधी रामभरोसे सिंह के यहां छापेमारी की जहां से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल पांच कारतूस बरामद कर लिया है

। एसपी अवकाश कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मृतक का गिरफ्तार अपराधियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी बात से नाराज राजीव कुमार की हत्या कर दी । पुलिस फिलहाल घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि राम भरोसी सिंह पर भी अपराधियों के संरक्षण देने का एक मामला अलग से रतनपुर ओपी में दर्ज किया जाएगा।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
सरााा

Related posts

पानी में भरभरा गया पुल, सियासत फुल !… “प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पूरी करने की भेंट चढा पुल”…

Bihar Now

चुनाव आयोग ने ट्रांसफर पर बिहार सरकार को क्यों चेताया? इन पदों के लिए अनुमति लेने की कही बात

Bihar Now

लापता युवक की बेरहमी से हत्या, झाड़ी में मिला शव … इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now