Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रेल मंत्रालय नहीं मिलने से JDU नाराज ?… नीतीश कुमार की पार्टी ने क्या कुछ कहा !…

देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार से आठ सांसदों को मंत्री बनाया गया है. 4 को कैबिनेट में जगह मिली है जबकि चार राज्य मंत्री बनाए गए हैं.

विभागों का भी बंटवारा हो गया है. बिहार के मंत्रियों को जो भी विभाग दिए गए हैं उसको लेकर आरजेडी हमलावर है कि झुनझुना थमा दिया गया है. ऐसे में सवाल है कि जो भी मंत्रालय मिले हैं क्या उससे जेडीयू नाराज है? मंगलवार (11 जून) को नीतीश कुमार की पार्टी के नेता और मंत्री मदन सहनी ने बड़ा बयान दिया.

बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि केंद्र में जेडीयू को जो विभाग मिले हैं उससे हम लोग संतुष्ट हैं. कोई नाराजगी नहीं. जो मंत्रालय ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर को मिला है उसमें पूरे देश के लिए काम करने के लिए बहुत संभावनाएं हैं. बिहार सहित देश में काम होंगे. तेजी से विकास होगा. जो विभाग जेडीयू को मिले हैं उसमें बहुत स्कोप है. जनता के लिए काम किया जाएगा.

मदन सहनी ने कहा कि रेलवे मंत्रालय की चर्चा जेडीयू को मिलने की इसलिए हो रही थी क्योंकि यह मंत्रालय बिहार को मिलता रहा है. नीतीश कुमार, लालू यादव, रामविलास के पास यह था.

कहा कि जिसको भी रेल विभाग मिला उसमें ऐसा थोड़ी है कि वह सिर्फ रेल का काम अपने घर के आसपास करेगा. पूरे देश में काम होगा. रेलवे, कृषि, ऊर्जा मिले ऐसी हम लोगों की कोई इच्छा नहीं थी. इच्छाएं अनंत होती हैं.

मदन सहनी ने कहा कि जेडीयू से एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री बनाए गए हैं. आगे और बनाए जाएंगे या नहीं यह नीतीश तय करेंगे.

Related posts

वाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला…

Bihar Now

मुख्यमंत्री की श्याम रजक को मंत्रिमंडल से हटाने की अनुशंसा पर राज्यपाल की मुहर

Bihar Now

Darbhanga AIIMS पर सियासी घमासान, आमने- सामने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया और तेजस्वी, डिप्टी सीएम ने सच से कराया वाकिफ…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो