Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

ललन सिंह बनाए गए JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, रंग गुलाल के साथ पटना जेडीयू पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल…

बिहार की सबसे बड़ी सियासी खबरें दिल्ली से सामने आ रही है कि ललन सिंह जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं.. तत्कालीन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरोप सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष की पद को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे.. जेडीयू ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंप दी है..

दिल्ली में आयोजित जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है.. ललन सिंह मौजूदा मुंगेर के सांसद भी है… नीतीश कुमार के काफी करीबी रणनीतिकार माने जाते हैं ललन सिंह.. ललन सिंह के जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है..

पटना स्थित जेडीयू कार्यलय में जश्न शुरू हो चुका है.. ढोल, नगारों के साथ जेडीयू के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता नीरज कुमार, संजय सिंह सहित कई नेताओं ने रंग गुलाल खेलकर अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी.. जेडीयू कार्यलय में नजारा पूरी तरह से खुशनुमा है.. जेडीयू के कई वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं..

वहीं मंत्री संजय झा ने ललन सिंह के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है…

Related posts

बिहार में पकड़ौआ विवाह अमान्य, दस साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसाला, जबरन मांग भरना शादी नहीं…

Bihar Now

Au Free Spins On Registration

Bihar Now

बिहार के किशनगंज में फिर एक बार पुल का हिस्सा गिरा, एनएचएआई बनवा रहा है पुल …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो