Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीबिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

लालू का लड़का तेजस्वी यादव 10वीं पास भी नहीं है, उसको CM बनना है इसकी चिंता लालू को है, MA पास करके आम आदमी का लड़का चपरासी नहीं बन पा रहा है, इसकी चिंता कौन करेगा: प्रशांत किशोर…

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के दौरान सेंकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप जिस विषय के ऊपर वोट करते हैं वो आपको देर ही सही, मगर मिलता जरूर है।

देखिए लालू यादव का लड़का तेजस्वी यादव, 10वीं पास नहीं है और उसको CM बनना है इसकी चिंता लालू को है और वहीं MA करके आपका लड़का चपरासी नहीं बन पा रहा है घर में बैठा हुआ है और आपको इसकी चिंता नहीं है। आप जाति का झंडा उठाए हैं आपको धर्म की चिंता है। आपको यहां से पाकिस्तान दिख रहा है मगर आपको अपने बच्चों की गरीबी, बेरोजगारी और लाचारी नहीं दिख रही है।

*आपने बोया बबूल है तो आम कहां से खाएंगे: प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं गांवों-प्रखंडों में जाकर हाथ जोड़कर लोगों को समझा रहा हूं कि आप अपना न सही अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोचिए। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं करेंगे तो कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। मैंने बहुत नेताओं के साथ काम किया है और उस दावे से बता सकता हूं कि अगर आप अपने बच्चों की चिंता नहीं करेगे तो कोई नेता कोई दल आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा।

1 किलो अनाज चोरी करके 4 किलो अनाज आपको राशन कार्ड के नाम पर मिलता है। वोट के महत्व को बताते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आपने वोट दिया है जाति के नाम पर तो आपके जाति वाले नेता स्कॉर्पियो और हेलिकाप्टर पर बढ़िया कुर्ता-पायजामा पहन घूमता दिखता है। आप बिहार के लोग ने कभी पढ़ाई के नाम पर वोट नहीं दिया। आपने रोजी रोजगार के लिए वोट किया ही नहीं।

Related posts

Breaking: पटना BMP में दो कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी ,घटना के बाद अफरातफरी का माहौल..

Bihar Now

लोक आस्था के महापर्व पर किट विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, डॉक्टर सामंता भी रहे उपस्थित…     

Bihar Now

BREAKING : धनकुबेर DEO रजनीकांत प्रवीण हुए निलंबित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, विजिलेंस की रेड में करोड़ों कैश बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो