Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव का अपने बेटे तेजप्रताप के खिलाफ बड़ा एक्शन !… तेज प्रताप RJD से छह साल के लिए निष्कासित, परिवार से भी किया दूर …

बिहार के सियासी गलियारे की इस वक्त बहुत बड़ी खबर पटना से आ रही है। तेजप्रताप यादव के खिलाफ उनकी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीटकर इसकी जानकारी दी है।

लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

राजद सुप्रीमो ने ट्वीट में आगे कहा है कि अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

गौरतलब है कि शनिवार को तेज प्रताप का एक लड़की अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें 12 साल से उस लड़की से सम्बन्ध होने का हवाला दिया गया था। हालांकि बाद में तेज प्रताप ने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था।

Related posts

होली मिलन समारोह में कांग्रेस नेता पंकज झा ने दी शुभकामनाएं…

Bihar Now

किशनगंज में डीएमयू ट्रेन के इंजन में लगी आग, मची अफरातफरी

Bihar Now

महागठबंधन में महाघमासान !… “अधिकारी बहाना, नीतीश पर निशाना”, JDU ने‌ कहा – टूट रहा सब्र का बांध !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो