Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव के करीबी विधायक शंभूनाथ यादव के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ ED की छापेमारी …

धीरज, बक्सर
बक्सर : ब्रह्मपुर के विधायक तथा लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले शंभू नाथ यादव के चक्की स्थित आवास समेत अलग-अलग कल 13 ठिकानों पर ईडी के द्वारा छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई सुबह 4:00 बजे से ही शुरू हुई है. जो अब भी जारी है.

विधायक के चक्की स्थित आवास को चारों तरफ से केंद्रीय सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया है और किसी को भी अंदर आने और बाहर जाने की अनुमति नहीं है. इसके अतिरिक्त यह भी सूचना मिल रही है कि जासो में उनके किसी ठिकाने पर भी छापेमारी हुई है. साथ ही साथ उनके फ्लोर मिल, ईंट भट्ठे समेत 13 अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है.

सूत्र बताते हैं कि ईडी ने शंभू नाथ यादव तथा उनके परिजनों को उनके आवास में ही रोक कर रखा है, जहां सभी से लगातार पूछताछ जारी है इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही उनके समर्थक भी उनके आवास पर पहुंचने लगे हैं….

हालांकि इस कार्रवाई के बारे में अब तक आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि मामला लैंड फ़ॉर जॉब्स या आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हो सकता है. बताया यह भी जाता है कि चारा घोटाले के समय भी शंभू नाथ यादव ने लालू प्रसाद यादव को काफी मदद पहुंचाई थी.

Related posts

वेब पत्रकारिता को बहुत जल्द बनेंगे नियम: मंत्री नीरज कुमार

Bihar Now

कंकड़बाग में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का विरोध, पुलिस ने जाने से रोका, हुआ हंगामा

Bihar Now

बाबाओं को देश तोड़ने नहीं, जोड़ने की बात करनी चाहिए: मुकेश सहनी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो