Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव को “बेचारा” कहने पर भड़के नित्यानंद राय, बोले – सीएम नीतीश कुमार अपने उस बयान को करें…

सीएम नीतीश कुमार के लालू प्रसाद यादव को बेचारा कहने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. सीएम नीतीश कमार के लालू प्रसाद यादव को बेचारा कहने पर बीजेपी ने सीएम को निशाने पर लिया है.

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा “सीएम नीतीश कुमार का यह आरोप कि लालू यादव को परेशान किया जा रहा है, ये पूरी तरह से गलत है. जदयू और सीएम नीतीश अपने उस बयान को याद करें.”

नित्यानंद राय ने कहा कि जदयू ने लालू प्रसाद के खिलाफ कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी, उन्हें उसे याद करना चाहिए और उस समय के बयान को पढ़े और उन्होंने जो कोर्ट में लालू यादव के खिलाफ मुकदमें किए थे उसे पढ़े बीजेपी सदैव वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के खिलाफ है. हमने हमेशा उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया है.

हमारी पार्टी अपने रुख पर कायम है कि जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. ये लोग कभी कहते हैं कि इनसे बड़ा भ्रष्ट कोई नहीं, लेकिन फिर कहते हैं ये निर्दोष हैं तो ये नहीं चलेगा.

बता दें सीबीआई कोर्ट में लालू प्रसाद यादव की जमानत का विरोध कर रही है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इसी याचिका पर सुनवाई हुई. वहीं सनवाई से पहले जब सीएम नीतीश कुमार से इस मुद्दे से जुड़ा सवाल किया गया तो सीएम नीतीश ने लालू प्रसाद यादव को ‘बेचारा’ कह दिया.

सीएम नातीश कुमार ने कहा “वो तो ऐसे ही बेचारे को तंग कर रहे हैं. सेंटर में में आजकल जो लोग हैं वो किसी को नहीं छोड़ रहे हैं. वो सभी को तंग कर रहे हैं. जानबूझकर तंग किया जाता है”

Related posts

Breaking : लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी पर फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, बाल – बाल बचे स्वर्ण व्यवसायी…

Bihar Now

बिहार में एक और पुल ध्वस्त, अगल-बगल के गांवों से टूटा संपर्क… बीते 12 दिन में 6 पुल धड़ाम, उठने लगे सवाल !…

Bihar Now

Breaking : जातिय जनगणना पर बीजेपी नेता सी पी ठाकुर का बड़ा बयान, जनगणना जातिय नहीं, आर्थिक आधार पर होनी चाहिए, पीएम मोदी पर इसके लिए दबाव बनाना उचित नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो