Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : जातिय जनगणना पर बीजेपी नेता सी पी ठाकुर का बड़ा बयान, जनगणना जातिय नहीं, आर्थिक आधार पर होनी चाहिए, पीएम मोदी पर इसके लिए दबाव बनाना उचित नहीं…

जातिय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीएम से दिल्ली में मुलाकात की.. सीएम नीतीश कुमार इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव के सुर सुर मिलाए हुए हैं.. इस सबके बीच बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री सी पी ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है…

सी पी ठाकुर ने कहा कि जनगणना का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार होना चाहिए। प्रधानमंत्री पर जातिय जनगणना के लिए दबाब बनाना उचित नहीं है। हमारी स्पष्ट समझ है कि जनगणना अगर हो तो अमीरी और गरीबी के आधार पर हो। जातीय जनगणना समाज को बांटने की साज़िश है।

हमारा संदेश पूरे विश्व के लिए वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देता है। जाति में समाज को बांटने का क्या मतलब है? समाज में इससे और भेदभाव बढ़ेगा। सभी भारत माता के संतान हैं। हमारे पार्टी का स्टैंड है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।

गरीब और अमीर हर जाति में होते हैं। गरीबी की कोई जाति नहीं होती, गरीब ‘गरीब’ होता है। आवश्यकता है कि देश में जाति नहीं बल्कि गरीबी के आधार पर जनगणना हो। बिहार में अभी बहुत काम करना बाकी है। जरूरत है बिहार में उद्योग, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे सेवाओं को सुदृढ़ करने का। इसलिए जनगणना के बजाय इन चीजों पर फोकस करने की जरूरत है।

दुनिया बहुत आगे निकल चुकी है, और हम अभी भी जात-पात पर ही अटके हैं। जाति आधारित जनगणना से देश को कोई फायदा नहीं होगा। जनगणना समाज हित के लिए हो, राजनीतिक हित के लिए नहीं।

Related posts

लॉकडाउन के दौरान प्राइवेट स्कूलों में क्लास अधूरी, तो फीस क्यों पूरी ?…स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर सरकार मौन क्यों ?….

Bihar Now

दरभंगा के चनौर गांव पहुंचे सांसद गोपाल जी ठाकुर,मृतक केशव के परिजनों से की मुलाकात, क्या केशव हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी ? क्या केशव को मिलेगा इंसाफ ?…

Bihar Now

Breaking : सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल के पास धमाका, एक व्यक्ति गिरफ्तार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो