Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव से अचानक मिलने पहुंचे “चाचा” !… भतीजे से सियासी खट-पट के बाद पाला बदलने की कवायद, RJD के होंगे साथी ?…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सियासी गलियारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं. उनके बदले रवैये से लगता है कि बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है.

दरअसल, पशुपति पारस की आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से करीबी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है. लोकसभा चुनाव के समय से सियासी पटल पर गायब हो चुके पशुपति पारस को लालू यादव ने ऑक्सीजन दे दिया है.

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में लालू-पारस की जुगलबंदी देखने को मिलेगी. इसी कड़ी में पशुपति पारस आज (रविवार, 19 जनवरी) अचानक से लालू यादव से मिलने पहुंच गए.

दोनों नेताओं के बीच काफी लंबी बातचीत चली. इससे पहले लालू यादव 15 जनवरी को पशुपति पारस के निमंत्रण पर उनके कार्यालय पहुंचे थे. उस दौरान लालू यादव ने संकेत दिया था कि भविष्य में पशुपति पारस महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं.

बीते एक सप्ताह में यह उनकी दूसरी मुलाकात हो रही है, जो 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के अंदर हो रही है. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं.

Related posts

पीड़ित परिवार के परिजनों को मिला 4 – 4 लाख रुपया का चेक

Bihar Now

पावापुरी मेडिकल कॉलेज में आयोजित होगा बैपकॉन 2021…

Bihar Now

नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लालू यादव, मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव मौजूद… बीजेपी ने बुलाई विधान मंडल दल‌ की आपात बैठक ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो