Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लॉक डाउन के दौरान BJP के बाद जेडीयू नेता ने अपने बच्चे को लाए कोटा से…विपक्ष ने खड़े किए सवाल, पूछा – अब तो जबाव दीजिए मुख्यमंत्री जी !…

BJP विधायक अनिल सिंह के द्वारा कोटा से बेटा लाने पर मचा बवाल अभी थमा नहीं था कि एक और खास का पास के सामने आ गया है। इसका मतलब साफ है कि सीएम नीतीश के जिलाधिकारी अपने करीबियों को लॉकडाउन के नियम को ताक पर रखते हुए बाहर से कोटा से बेटा-बेटी लाने के लिए पास जारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार दूसरे राज्य के सीएम को कोटा बस भेजने पर मर्यादा की पाठ पढ़ा रहे हैं।

नया मामला मुजफ्फरपुर से जुड़ा है। मुजफ्फरपुर के पूर्व पार्षद विजय कुमार झा को अपनी बेटी खुशबु कुमारी और अर्पिता ठाकुर को कोटा से लाने से जुड़ा है। मुजफ्फरपुर डीएम ने 11 अप्रैल 2020 को ज्ञापांक 1393 दिनांक 11.4.2020 को कोटा जाने और आने के लिए पास जारी किया गया।

पास के आदेश में कहा गया है कि विजय कुमार झा के अनुरोध के आलोक में निजी वाहन संख्या-BRO6-PD 5628 स्कॉपियो से मुजफ्फरपुर से कोटा जाने एवं वहां से मुजफ्फरपुर लाने की अनुमति दी जाती है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है और सीएम नीतीश से पूछा है कि सत्ताधारी दल के एक और रसूखदार नेता ने अपनी पहुँच का इस्तेमाल कर अपनी बेटी को कोटा से लाने का 11 अप्रैल को विशेष पास निर्गत कराया। ये पूर्व व पत्नी वर्तमान पार्षद है।अ नेक मंत्रियों और विधायकों के चेहते हैं।

Related posts

Bihar Now

Breaking : जमुई में युवक की घर में घुसकर हत्या, चुनावी रंजिश में मारी गोली ?…

Bihar Now

रानी चटर्जी के साथ “बेटी हमारी अनमोल” लेकर आये हैं मुजफ्फरपुर के सूरज कुमार…

Bihar Now