Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP विधायक को पास जारी करने के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन…पास जारी करने वाला SDO सस्पेंड…

राज्य सरकार ने नवादा के एसडीओ को सस्पेंड कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नवादा के एसडीओ अनु कुमार को निलंबित कर दिया गया है. सरकार ने अपने आदेश में काम में लापरवाही बरतने के लिए अनुशासनिक कार्रवाई के लिए नवादा के डीएम को आदेश जारी किया है।
बीजेपी नेता और हिसुआ से विधायक अनिल सिंह ने कोटा में फंसे अपनी बेटी को कुछ दिन पहले ही वापस बिहार लेकर आए थे जिसके लिए नवादा जिला प्रशासन ने उन्हें वाहन पास जारी किया था.

विधायक अनिल सिंह ने 16 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक लॉक डाउन के बीच में बेटी को लाने के लिए जो पास लिया था उसको लेकर काफी राजनीतिक बवाल हुआ था जिसके बाद सरकार ने जांच उपरांत नवादा के एसडीओ को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

IG विकास वैभव ने बयां किया दर्द…कहा – DG मैम देती हैं गाली, मन बहुत व्याकुल है ….

Bihar Now

बैठक के दौरान RJD MLC पर‌ भड़के नीतीश कुमार, तेजस्वी के हस्तक्षेप पर मामला हुआ शांत… तमाम विधायकों को एकजुट रहने की हिदायत…

Bihar Now

नियोजित शिक्षकों का यह कैसा ऐलान, अब फुल तेवर में आया शिक्षा विभाग

Bihar Now