Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अररिया चौकीदार मामले में ASI निलंबित, जिला कृषि पदाधिकारी पर आज गिर सकती है गाज..

बिहार के अररिया के बैरगाछी थाना में पदस्थापित एएसआई गोविंद सिंह को निलंबित कर दी गई है…एसपी ने एएसआई को निलंबित किया है…

जानकारी के मुताबिक, जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के निलंबन के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंप दी गई है, जिसके बाद.आज जिला कृषि अधिकारी पर गाज  गिर सकती है…

डीएम अररिया ने बिहार नाउ से बात करते  हुए बताया कि एएसआई को एसपी ने निलंबित कर दिया है साथ ही जांच रिपोर्ट हमलोग बना कर जिला कृषि अधिकारी पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंप दी गई है..

.बता दें कि अररिया में एक चौकीदार के द्वारा कृषि पदाधिकारी के वाहन को रोक कर पूछताछ करने पर,इस कृषि पदाधिकारी ने एएसआई की मदद से,चौकीदार से कान पकड़कर ना केवल उठक-बैठक कराई थी बल्कि अपने पाँव पकड़वाकर माँफी भी मनवाई थी…

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ

Related posts

मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्ची की मौत, शव को सड़क पर रखकर आक्रोशित लोगों ने की मुआवजे की मांग…

Bihar Now

तेजस्वी ने CM नीतीश को घेरा तो,JDU के साथ केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बोला हमला..

Bihar Now

आलू के आड़ में लाए जा रहे थे लाखों की शराब, पुलिस ने भारी मात्रा में शराब किया जब्त, तस्कर सहित चालत फरार…

Bihar Now