Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

“लोकतांत्रिक सर्वजन समाज पार्टी” विधानसभा चुनाव में तीस सीटों पर आजमाएगी भाग्य…

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक सर्वजन समाज पार्टी ,प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को खड़ी कर रही है । 30 सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी निर्धारित कर दिए हैं l अन्य सीटों पर अभी प्रस्तावित सूची विचाराधीन है l दानापुर विधान सभा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार आनंद प्रत्याशी है l उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हमारी पार्टी चुनाव जीतकर अपने घोषणा पत्र पर अमल करेगा।

* राजनीति से जातिवादी भ्रष्टाचार के समापन का पुरजोर प्रयास।
* महिला कौशल केंद्र की स्थापना हर जिले में सुनिश्चित करना।
* कृषि क्लीनिक राज्य के हर ब्लॉक मे।
* राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना। स्मार्ट स्कूल हर ब्लॉक में।
* उच्चस्तरीय हॉस्पिटल हर ब्लॉक में ।
* केंद्रीकृत नहर प्रणाली,दक्षिण बिहार ।
* अगले 5 वर्षों में गरीबी को 10% तक कम करना।
* गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर को विकसित करना ताकि राजधानी में बढ़ते दबाव को सीमित किया जा सके।
* पॉलीवुड फ़िल्म उधोग का निर्माण , तथा एक्टिंग स्कूल एवं कला केंद्र की स्थापना।
* पार्को का निर्माण तथा स्वक्षता एवं सौन्दर्यकरण को बढ़ावा ।
* केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त करना/ताकि आर्थिक पैकेज की मांग की जा सके।
* राज्य से पलायन की क्षेत्रवार योजना बना कर पलायन को रोकना।
* कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा स्त्री सुरक्षा को सुनिश्चित करना।
* सदैव विकास को जनान्दोलन बना कर कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित रहना।उन्होंने कहा कि सभी के कार्य को देखा है जनता एक बार उनके पार्टी को मौका देती है तो सुसज्जित बिहार बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा

सुमन मिश्रा, बिहार नाउ, कटिहार

Related posts

दिलेर मेहंदी ने गाया एस आर के म्यूजिक फिल्म्स से बन रही खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का गाना…

Bihar Now

RJD ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर पर JDU का प्रहार…

Bihar Now

कर्फ्यू के दौरान आर्केस्ट्रा रोकने गई पुलिस टीम को खदेड़ा, लोगों ने पुलिस गाड़ी पर फेंकी कुर्सियां…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो