Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लोयोला स्कूल के 1980 बैच के सहपाठियों का मिलन समारोह आयोजित, विकास आयुक्त विवेक सिंह बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद…

पटना ;- लोयोला स्कूल,पटना के 1980 बैच के सहपाठियों का मिलन समारोह इंडो होक्के होटल, राजगीर में 18 से 20 फरवरी 2023 तक को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि  विवेक कुमार सिंह (भा.प्र.से.) विकास आयुक्त, बिहार सरकार ने लोयोला 1980 बैच के सहपाठियों के बीच स्मृति चिन्ह वितरित किया ।

सहपाठियों के इस मिलन समारोह का आयोजन ग्रुप के सदस्य प्रवीण पाण्डेय और सुनील मिश्रा ने किया। इस समारोह में सुनील मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश, राजीव रंजन, प्रवीण पांडे, अभय कुमार द्विवेदी, संजीव वत्सराय, कमल सिंह गोट्यान, नैय्यर अख्तर, मुरली पांडे, चंद्रशेखर प्रसाद, अमरेंद्र प्रसाद, राजू सिंह, श्रीकांत कुमार अंबष्ठ, सुदेश समारोह में मनकानी, देवाशीष सेनगुप्ता, राजू रंजन राय, तारक नाथ, नीरज किशोर नारायण सहित 18 लोग मौजूद रहे। सभी18 सहपाठियों ने जू सफारी, नेचर सफारी स्काईवॉक, घोड़ा कटोरा झील और बहुत सी अन्य जगहों के भ्रमण के साथ राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह (भा.प्र.से.) ने अपने संदेश में कहा – मुझे यह जानकर खुशी हुई कि लोयोला हाई स्कूल, पटना के 1980 बैच के मेरे कुछ बहुत करीबी दोस्तों ने अपने बैचमेट के मिलन की स्मृति में एक स्मारिका निकाली है । राजगीर में एक साथ दोस्तों के इस शानदार समूह का सौहार्द,प्रेम और जिंदादिली से जीने का आनंद मेरे लिए सिर्फ अनुकरण और ईर्ष्या का विषय हो सकता है। मैं दोस्तों के इस उत्साहपूर्ण मंडली के साथ बहुत ही सुखद पुनर्मिलन, और आनंददायी संगति की अनंत काल तक कामना करता हूं ।

मिलन समारोह पुरानी यादों को तरोताजा करता हुआ मस्ती से भरा कार्यक्रम था। सभी ने इस कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया और अपने दोस्तों को बहुत ही भारी मन से अलविदा कहा..

Related posts

Au Pokies No Deposit Bonus Codes

Bihar Now

शराब बंदी का काला सच : नशे की हालात में जेडीयू विधायक ने PK को कहा कुत्ता !…

Bihar Now

मीडिया में खबर चलने के बाद पीड़िता के घर पहुंचे दरभंगा के सांसद, CBI जांच की मांग की… DGP व दरभंगा SSP से बात कर त्वरित कार्रवाई करने की अपील…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो