Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

विधानसभा में आरक्षण संशोधन बिल पास, बीजेपी ने किया समर्थन… सदन में मांझी पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा – मेरी मुर्खता से यह मुख्यमंत्री बन गया…

बिहार विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पास हो गया है। विपक्ष में बैठी भाजपा ने भी इस बिल को अपना समर्थन दिया।

हालांकि, भाजपा ने बिल पर चर्चा के वक्त ही इस बिल को सर्व सहमति से पास कराने की मांग थी। विधानसभा अध्यक्ष ने बिल के सभी खंड को पास कर दिया। इसके बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई…

विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जमकर नोंकझोंक हो हुई। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जाति आधारित गणना और आरक्षण पर सवाल उठाया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से सदन में भड़क गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसको कुछ आइडिया है। मेरी गलती थी, मेरी मूर्खता से यह मुख्यमंत्री बन गया। इसको कोई सेंस है। जब मुख्यमंत्री बनाए थे तो मेरी पार्टी के लोग हमको कहने लगे कि ई तो गड़बड़ है, इनको हटाइए। उन्होंने भाजपा से पूछा कि नारा लगा रहे हो, पूछो कि किसने मुख्यमंत्री बनाया। सीएम ने भाजपा नेताओं से कहा कि आप लोग इन्हें क्यों नहीं राज्यपाल बना देते हैं। इसलिए यह भाजपा के साथ गए। इसके बाद भाजपा विधायक हंगामा करने लगे…

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सदन में पूर्व दलित मुख्यमंत्री को बोलने दिया जाए। उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। सीएम फिर खड़े हो गए गुस्से में कहा कि मैंने ही इन्हे मुख्यमंत्री बनाया। अब यह राज्यपाल बनना चाहता है.

 

Related posts

बिहार पहुंचे बाबा बागेश्वर तो लालू की बेटी रोहिणी ने इस तरह लगाई अर्जी, कर दी ये मांग

Bihar Now

तेजस्वी के “जन”विश्वास यात्रा पर जेडीयू का तंज, कहा – जन विश्वास नहीं, तेजस्वी को निकालना चाहिए पश्चाताप यात्रा…

Bihar Now

वर्चस्व की विवादों में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की छापेमारी, मौके से आरोपी फरार, राइफल व गोली बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो