Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में MLC चुनाव के लिए JDU ने घोषित किए उम्मीदवार … 8 सीटों में 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बाकी सहयोगी दल(BJP) के खाते में !..

पटनाः बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा की गई है. इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.इन तमाम सीटों के लिए जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है..

जेडीयू ने दरभंगा और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं पटना और तिरहुत स्नातक क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किया है..

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – नीरज कुमार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – अभिषेक झा

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – आनन्द पुष्कर

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – घनश्याम राय

, पटना और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दरभंगा और सारण स्नातक क्षेत्र सहयोगी दल यानी BJP के खाते में गई है….

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है. चुनाव में पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी.

Related posts

Special Report : दरभंगा स्नातक चुनाव 2020 में फिर होगी “चौधरी” ठाठ ?…

Bihar Now

हाजीपुर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी…

Bihar Now

दरभंगा समाहरणालय स्थित इलेक्शन ऑफिस में लगी आग, कर्मचारियों की तत्परता से आग पर पाया गया काबू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो