Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन को रातों-रात भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाने पर समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश, लवली आनंद ने कहा कि मौजूदा सरकार घबरा गई है…

सहरसा: सहरसा जेल में बंद पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन को रातों-रात भागलपुर जेल ट्रांसफर करने से पूर्व सांसद के समर्थकों में काफी आक्रोश है. मिली जानकारी अनुसार पूर्व सांसद आनंद मोहन को बिना सूचना दिए ही मंगलवार की देर रात लगभग 2 बजे भागलपुर जेल भेजा गया है. इस संबंध में जब मीडिया ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी राजद प्रत्याशी पूर्व सांसद लवली आनंद से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी पूरे बिहार में जो माहौल है, इससे सरकार घबरा गई है.

उन्होंने कहा कि हमें जीतता देखकर सरकार डिस्टर्ब करने के लिए कानून और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. बिहार सरकार बौखला गई है. लवली आनंद ने पूछा, ” बताइए ये कहां तक उचित है कि सोए हुए किसी व्यक्ति को रात के 2 बजे बिना किसी सूचना के आनन-फानन में सीधे दूसरे जेल भेज दिया जाए?
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि सांसद हो या विधायक हो जहां उनका ट्रायल चलता है, उनको वहीं पर रखा जाता है और आनंद मोहन का ट्रायल सहरसा में चल रहा है. ऐसे में मैं बिहार सरकार से पूछना चाहती हूं कि आखिर क्यों उन्हें भागलपुर जेल भेज दिया गया? वहीं उन्होंने ये भी पूछा कि जब मेडिकल टीम और मेडिकल बोर्ड ने आनंद मोहन को 20 दिन का बेड रेस्ट दिया था, उसके बाद यहां से उनको लेकर चले जाना कहां तक उचित है
उन्होंने कहा कि हमें जीतता देखकर सरकार डिस्टर्ब करने के लिए कानून और सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. बिहार सरकार बौखला गई है. लवली आनंद ने पूछा, ” बताइए ये कहां तक उचित है कि सोए हुए किसी व्यक्ति को रात के 2 बजे बिना किसी सूचना के आनन-फानन में सीधे दूसरे जेल भेज दिया जाए?
लवली आनंद ने कहा, ” जिस तरह से ये सरकार हमें परेशान कर रही है, इनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा. जितना टॉर्चर वो मेरे परिवार और मेरे पति को करेंगे, उतना ही यहां की जनता आक्रोषित होगी और इस चुनाव में जनता उन्हें जबाब देगी

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

ट्रबल में है डबल इंजन की नीतीश सरकार…ऐसी सरकार जिसे शर्म आती नहीं – RJD

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में बड़ा हादसा, बेकाबू स्कार्पियो ने 4 लोगों को कुचला…

Bihar Now

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में टूटा BJP-JJP का गठबंधन, सीएम खट्टर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो