Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

…जब हल्ला करने वालों पर गुस्से से तिलमिला उठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा – वोट नहीं देना होगा तो मत देना, लेकिन जिसके लिए ऐसा कर रहे हो उसका ही वोट बर्बाद करोगे…

बिहार में विधानसभा चुनाव के चंद दिन बांकी हैं..ऐसे में सभी पार्टियों के नेता पूरी ताकत झोंक दिए हुए हैं..इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया।छपरा के परसा विधानसभा क्षेत्र में सीएम नीतीश ने जेडीयू प्रत्याशी चंद्रिका राय को जीताने की अपील की। सीएम नीतीश जब मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे इसी बीच सामने कुछ लोग विरोध में हल्ला करने लगे।इसके बाद नीतीश कुमार ने आपा खो दिया दिया और शोर-शराबा करने वाले लोगों की जमकर क्लास लगा दी।

सीएम नीतीश ने कहा कि वोट नहीं देना होगा मत देना लेकिन हल्ला बर्दाश्त नहीं। तुमलोग जिसके लिए हल्ला कर रहे हो उसके वोट को खराब ही कर रहे हो। सीएम नीतीश ने गुस्से में लाल होकर कहा कि चंद्रिका राय के बारे में अपशब्द नहीं बोल सकते हो। तुमलोगों को जिसने भेजा है पहले वो इधर ही था अब उधऱ गया है। पूछ लेना जब बीमार पड़ा था तब कितना मदद किये थे। नीतीश कुमार ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि देखिये ये लोग हल्ला कर रहा।

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि चंद्रिका राय जो लालू प्रसाद के समधी हैं इनकी बेटी के साथ उनलोगों ने क्या किया ? एक पढ़ी-लिखी लड़की के साथ लालू परिवार ने क्या किया यह सबलोग जान रहे हैं। लालू परिवार पर अटैक करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग किसी के नहीं हैं..

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को मोतिहारी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.

Bihar Now

पटना कस्टम कमिश्नर के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में आपराधिक मुकदमा दर्ज..

Bihar Now

दरभंगा पुलिस की अनोखी पहल, अफवाहों से बचने के लिए चलाया अभियान

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो