Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में दो पक्षों में जमकर बवाल, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी है मौजूद, मामला प्रशासन ने कराया शांत

मुजफ्फरपुर- ज़िले में मामुली विवाद के बाद उड़ी अफ़वाह पर दो पक्षों में झड़प हो गई। मौके पर असमाजिक तत्वों ने कई घरों के गेट पर ईट पत्थर से वार किया गया। दोनों पक्ष के असमाजिक तत्वों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद दोनो पक्षों के तरफ से पत्थरबाजी की गई। मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में कई जगहों से जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में जिले के सदर क्षेत्र के मझौलिया में भी एक पक्ष के द्वारा जुलूस निकला गया था। इसी दौरान मझौलिया में जुलूस में शामिल कुछ युवक तलवारबाजी से करतब दिखाते हुए जय श्री राम के नारे लगाने लगे। जिसका दूसरे पक्ष के स्थानीय लोगो ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि यह तलवारबाजी मत कीजिए। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। साथ ही आस पास के घरों पर पत्थरबाजी करने लगे। कई घरों के गेट पर तलवार से हमला किया। जिसके बाद स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए।

आक्रोशित लोग पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग कर कुछ दूर पहुंचे और उधर से भी पत्थरबाजी शुरू कर दिया गया। इसी बीच इसकी जानकारी आप राकेश कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम पूर्वी अमित कुमार, एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित, सदर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार, ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष, काजी मोहम्मदपुर थाना समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगो को समझा बुझा का मामला को नियंत्रण में किया गया है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

पूरे मामले पर एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित ने बताया कि दो पक्षों में झड़प की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही भादी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची है। कुछ लोगो के द्वारा सोशल मीडिया पर बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जा रहा है। ऐसा कुछ नही है। एक व्यक्ति चोटिल हुए है। उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले किं छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

 

Related posts

Pocono Casino Nz

Bihar Now

प्रशांत किशोर के जमानत याचिका को कोर्ट ने किया खारिज…

Bihar Now

आलू-प्याज की कालाबाजारी की खबरों पर दरभंगा डीएम सख्त,आलू प्याज का अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो