Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शराब,शबाब और कबाब के शौकीन हैं “सु”शासन सरकार के अफसर साहब !…

राज्य में पूर्ण शराबबंदी को लेकर सूबे के मुखिया अपने अफसर को इसके प्रति संकल्पित रहने की मुखालिफत करते हैं.. लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक पलट दिखता है…एक वीडियो वायरल होता हुआ दिख रहा है, जिसमें शराब और शबाब के शौकीन अधिकारियों को नेपाल से ज्यादा लगाव हो गया है ।

वे वहाँ जाकर इस शौक को पूरा करते है । बिहार में शराबबंदी है , इसलिए नयी तरकीब निकाल लेते है नितीश सरकार के अधिकारी ।पड़ोसी देश नेपाल में जाकर सुरा और सुंदरी की शौक को पूरा कर रहे है। ऐसा ही एक मामला बगहा से आया है। अधिकारी का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप सी मच गयी है ।

पश्चिम चंपारण जिला के बगहा का एक अधिकारी का शराब, कबाब और सुंदरी के साथ मौज करता वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कुछ लोग बड़े ही आराम से शराब और कबाब का मजा लेते दिख रहे है। वहीं कमरे में सुंदरी के साथ मौज भी किया जा रहा है।

यह वीडियो ज़िले के बगहा दो प्रखंड में तैनात ब्लॉक कोऑपरेटिव ऑफिसर सतीश कुमार शर्मा और उनके सहकर्मियों की नेपाल में की जा रही मौज की बताई जा रही है। वीडियों के वायरल होने के बाद कोऑपरेटिव ऑफिसर सतीश कुमार शर्मा ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि यह सब उनकी छवि को धूमिल करने और फंसाने के लिए किया गया है। उनका कहना है कि टेक्नोलॉजी की मदद से उनका य़ह वीडियो बनाया गया है।

Related posts

आसमान छूते प्याज की कीमतों को रोकने के लिए नेफेड एवं बिस्कोमान ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

Bihar Now

गोपालगंज में बाघ का आतंक, बाघ ने 4 लोगों को किया जख्मी..

Bihar Now

एक महिला ने की खुदकुशी, हिरासत में पति, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now