Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“मध-निषेध के लिए बिहार रोल मॉडल, पूरे देश में लागू होनी चाहिए शराबबंदी”

नई दिल्ली : सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि वे जब तक जीवित हैं जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि पूरा देश शराब मुक्त हो। सीएम आज दिल्ली में शराब मुक्त भारत पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन का आयोजन मिलित ओडिशा निशा निवारण अभियान द्वारा किया गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम पूरे देश में शराब बंदी लागू करने की मांग की। यह सामाजिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं हुआ है, राजस्व संग्रह में कहीं कोई कमी नहीं आई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा शराब का विरोध किया करते थे। उनका कहना था कि शराब आदमियों से ना सिर्फ उनका पैसा छीन लेती है बल्कि उनकी बुद्धि भी हर लेती है। शराब पीने वाला इंसान हैवान हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है शराब और मौलिक अधिकार साथ साथ नहीं चलते। इसलिए शराबबंदी सभी के हित में है और शराबबंदी लागू करने की दिशा में सरकार को काम करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार के पड़ोसी राज्यों से मैंने कई बार अनुरोध भी किया कि वे अपने राज्यों में शराबबंदी करें और अगर नहीं करते हैं तो चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी रखें।

संजीव जस्रौटीया, बिहार नाउ, दिल्ली

Related posts

सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी की अभद्र टिप्पणी पर जेडीयू का जबरदस्त प्रहार, संसदीय भाषाओं की सारी सीमाएं को लाघं गए तेजस्वी यादव …

Bihar Now

DMCH में कोरोना वायरस सैंपल जांच को बढ़ाने के लिए मंगाई जा रही टूनेट मशीन…

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ…

Bihar Now