Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चंदा वसूली कर रहे युवक और पुलिस के बीच झड़प, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, दर्जनों लोग घायल…

खोदावंदपुर/बेगूसराय। महाशिवरात्रि के अवसर पर अष्टयाम यज्ञ करने के लिए चंदा वसूली कर रहे फफौत गांव के कुछ युवकों के साथ खोदावंदपुर पुलिस की झड़प हो गयी. इस घटना में पुलिस मौके से जान बचाकर भाग निकली. पु

की कार्यशैली से नाराज फफौत के ग्रामीणों ने तारा नरहन मुख्य पथ को फफौत पुल चौक के समीप जाम कर यातायात ठप कर दिया. जामस्थल के दोनों ओर दर्जनों छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी हुयी थी.जिससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा…

जामकर्ताओं ने जामस्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. जाम के लगभग तीन घंटे के बाद दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने अपनी ताकत दिखाकर जाम हटाया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक विभा कुमारी के नेतृत्व में चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, मंझौल ओपीध्यक्ष सुबोध कुमार, छौड़ाही ओपीध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, खोदावंदपुर अपर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार, नावकोठी थाने के एएसआई ने दलबल एवं दंगा नियंत्रण गाड़ी को लेकर वहां पहुंचे और घटना से उत्पन्न तनाव को देखते हुए दर्जनों पुलिस पदाधिकारी जामस्थल पर कैंप कर विधि व्यवस्था को सामान्य करने में जुट गये.
क्या है मामला-
फफौत गांव के ग्रामीणों ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर फफौत शिव मंदिर परिसर में अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है. इसको लेकर गांव के कुछ उत्साही युवक सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों से स्वेच्छा पूर्वक चंदा मांग रहे थे. इसी दौरान रविवार की दोपहर खोदावंदपुर पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और गाड़ी से उतकर थानाध्यक्ष ने चंदा वसूली कर रहे युवकों को ऐसा करने से रोका. जिससे युवकों व पुलिस के बीच तू-तू मैं-मैं हो गयी. ग्रा

ने बताया कि इसके बाद थानाध्यक्ष ने युवकों के साथ मारपीट की और वसूली गयी चंदे की रकम एवं एक मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया.इससे युवक उतेजित हो गये. पुलिस की पिटाई से फफौत गांव के संदीप कुमार, दीपक कुमार समेत अन्य युवक चोटिल हो गया.
वहीं खोदावंदपुर थाना के एसआइ गोपाल प्रसाद ने बताया कि फफौत गांव में सड़क जाम की सूचना पर जब वे दल बल के साथ जामस्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनपर पथराव किया.पुलिस ने एक घर में छिपकर अपनी व महिला एवं होमगार्ड के जवानों की जान बचायी.इस घटना में एसआइ, दो महिला पुलिस बल व एक होमगार्ड के जवान चोटिल हो गये.सभी चोटिल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावंदपुर में किया गया. मामला चाहे जो भी हो, फिलहाल पूरे फफौत गांव में तनाव व्याप्त है.और पुलिस कैंप कर रही है.
कहते हैं थानाध्यक्ष- सूचना मिली कि फफौत पुल चौक पर कुछ युवकों द्वारा जबरन वाहन चालकों से चंदा वसूला जा रहा है. जब वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ युवक ट्रक को रोककर चंदा वसूली कर रहे हैं. उन्होंने इन युवकों को चंदा वसूलने से मना किया. मना करने पर युवक और उतेजित हो गये.थानाध्यक्ष ने पुलिस द्वारा युवकों पर बल प्रयोग करने और चंदा की रकम अपने पास रखने की बात से इन्कार किया है.

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
दपुुु

Related posts

गया के एक गांव में डायरिया का प्रकोप, दो बच्चे की मौत… गांव में दहशत का माहौल, कैंप कर रही डॉक्टर की टीम…

Bihar Now

सुशांत सिंह राजपूत मामले की होगी CBI जांच, बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र ने स्वीकारा…

Bihar Now

‘विश्वविद्यालयों के खातों से लेनदेन बहाल करें’, राजभवन का आदेश, शिक्षा विभाग ने किया था फ्रीज

Bihar Now