Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

रणक्षेत्र में तब्दील हुआ दरभंगा का पॉलिटेक्निक कॉलेज… भारी तादाद में मौके पर पहुंची पुलिस…

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा – विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के केदराबाद स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के द्वारा किया जा रहा लगातार उपद्रव की घटना से स्थानीय लोग काफी परेशान चल रहे है। ताजा मामला काॅलेज में पढ़ने वाले छात्रों के द्वारा छेड़खानी का है।

जिसको लेकर पॉलिटेक्निक छात्र और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट की घटना गुरुवार को हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करते हुए मौके पर कैंप कर रही है …

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉलिटेक्निक के छात्रों के द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच मेल मिलाप करा कर घटना को लीपापोती किए जाने का खेल लंबे समय से खेला जा रहा है। जिसके कारण कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों का मनोबल काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त कॉलेज की स्थापना हुई थी। हमलोग काफी आह्लादित थे कि जिला का नाम रौशन होगा।

वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के सदस्य शत्रुघ्न ठाकुर ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो गया है। सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कर दिया है।

वही उन्होंने बताया कि यहां पर आने के बाद पूछताछ के क्रम में पता चला कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के कुछ छात्र यहां पर आए और मारपीट कर चले गए। जिसके बाद यहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हम लोग फिलहाल मामले को शांत कर कैम्प कर रहे हैं।

 

Related posts

बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजा…

Bihar Now

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पीटी परीक्षा कैंसिल करने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी…

Bihar Now

विधान परिषद की चुनावी मैदान में नीरज कुमार, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से किया नॉमिनेशन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो