Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद श्रीराम विग्रह के प्राण- प्रतिष्ठा से पूरा देश हुआ राममय -सम्राट चौधरी…

सनातन संकल्प से पूरा हुआ काम, प्रभु श्रीराम को मिला भव्य धाम

* अनेक मंदिरों में पूजा-अर्चना व कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-आज मिली है सनातनियों को कलंक से मुक्ति, सर्वत्र हर्ष

पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजधानी पटना के अनेक मंदिरों में पूजा-अर्चना व कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कहा कि आज सनातनियों को कलंक से मुक्ति मिली है और इससे सर्वत्र हर्ष है।

शताब्दियों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद अयोध्या में निर्मित भव्य व नव्य मंदिर में श्रीराम विग्रह के प्राण की प्रतिष्ठा से पूरा देश राममय हो गया है।

उन्होंने कहा कि राम सबके है, राम बांटते नहीं जोड़ते हैं। प्रभु श्री राम के धाम अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण और उसमें प्रभु के विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा से पूरे देश के साथ ही बिहार में भी हर्षोल्लास है।

प्रदेशवासियों ने प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व 14 जनवरी से ही प्रदेश के सभी मंदिरों में स्वच्छता का अभियान चला कर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था को व्यक्त किया है। आज के पावन अवसर पर घर-घर दीप जलाकर प्रदेशवासियों ने अपनी खुशी को दर्शाया है।
चौधरी ने डाक बंगला चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल के साथ शामिल होकर कहा कि आज गर्वान्वित होने का दिन है। आज से प्रभु श्रीराम टेंट में नहीं अपने भव्य मंदिर में विराज रहे हैं।

इसके पूर्व उन्होंने एस. के.पूरी स्थित शिव मंदिर पार्क में सुन्दरकांड का पाठ एवं भंडारा का उद्घाटन किया। श्री राम जानकी मंदिर,रामदेव कुंज अपार्टमेंट परिसर,स्टेट बैंक के समीप,पश्चिम आनंदपुरी में आयोजित कार्यक्रम, अधिवक्ता एस डी संजय के बंदर बगीचा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम और पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन द्वारा गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में एवं विधायक संजीव चौरसिया के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर आज के दिन को अविस्मरणीय और सौभाग्य का बताया। उन्होंने कहा कि सनातनियों के सदियों के संघर्ष और बलिदान का सुफल है कि आज अयोध्या में नव निर्मित भव्य मंदिर में श्रीराम लला विराजमान हुए हैं।

Related posts

काबर इलाका में खदेड़ कर साइको किलर लक्ष्मण साहनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Now

Breaking : सिवान में दिनदहाड़े बैंक लूट, हथियार के बल पर 26 लाख की लूट..

Bihar Now

आप सांसद ने अपने कोष से 40 मजदूरों को प्लेन से लाया पटना, 180 मजदूरों को आज प्लेन से भेजेंगे पटना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो