Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में अपार्टमेंट में घुसकर वार्ड पार्षद के पति को गोलियों से भूना..”सु”शासन पर बड़ा सवाल❓…

पटना। बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी के पास बुधवार शाम अपराधियों ने अपार्टमेंट में घुसकर पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद अनिल कुमार यादव को गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पांच गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कालोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अपराधियों की पहचान और वारदात की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटनास्थल के आसपास पुलिस ने जांच की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर सीटी एसपी और थाने की पुलिस पहुंची है मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

बेगूसराय में जिंदा जलने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत… शॉट सर्किट से लगी, बच्चों को बचाने में जल गया पूरा परिवार….

Bihar Now

New Slot Games Nz

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का जवाब, कोरोना घोटाले की भविष्यवाणी जब हमने की थी, तो सीएम साहब ने नकार दिया था.. अब क्या कहना है ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो