Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शर्मसार बिहार !… समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना, सरेराह लड़की से छेड़खानी !… सम्राट के “सु”शासन‌ पर सवाल❓…

समस्तीपुर:जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की है जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया।

सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान मनचलों के द्वारा उसका नाम-पता पूछते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। आदेश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है।

बताया जाता है कि लड़की एक लड़के के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने लड़की को घेर लिया। आरोप है कि मनचलों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के लड़की को बीच सड़क पर खींच रहे हैं। उसका नाम-पता पूछ रहे हैं और बैड टच कर रहे हैं।

इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिहार में ऐसा लगता है शहर-शहर हवसी कहर बरपा रहे हैं। जमुई कांड के बाद मुजफ्फरपुर में बीच सड़क दो लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया।

मुजफ्फरपुर में ही छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्रा को घऱ में घुसकर चाकू मार दिया गया। अब समस्तीपुर से सामने आया यह वीडियो चौका देने वाला है।

हालांकि इस मामले में एसपी अरबिंद कुमार सिंह के नेतृत्व में आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ बीती रात भर चली छापेमारी के बाद 6 आरोपी को गिरफ्तार करने की सूचना है,इसमे विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार,अवधेश पासवान,रामबाबू सहनी, छोटू पासवान और स्थानीय वार्ड सदस्य दिलीप राम के नाम शामिल है।

वीडियो में कुछ लड़के-लड़की को जबरन पकड़ते और उससे बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। लड़की इन दरिंदों से पीछा छुड़वाना चाहती है लेकिन वो लड़की को नहीं छोड़ रहे हैं। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई है और इन राक्षसों के मन में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

Related posts

कोसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना..

Bihar Now

पानी में अस्पताल, इमरजेंसी वार्ड में पानी के बीच हो रहा इलाज, परेशानी झेल रहे मरीज…

Bihar Now

शिक्षक बहाली को लेकर आज तस्वीरें होंगी साफ, शिक्षा विभाग और बीपीएससी की होगी संयुक्त बैठक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो