Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शराबबंदी को लेकर ‘एयर’ स्ट्राइक, नेपाल सीमा पर ट्रेक्टर, बाईक व ड्रोन से होगी गश्ती…

दरभंगा, आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के सभागार में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक की अध्यक्षता में दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलों के  शराबबन्दी अभियान की समीक्षा बैठक की गयी।

बैठक में पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आयुक्त महोदय द्वारा शराबबंदी अभियान के अंतर्गत तीनों जिला द्वारा अब तक किए गए कार्रवाई से अवगत कराते हुए बताया गया कि 01 अप्रैल 2016 से फरवरी 2022 तक दरभंगा में 7,053 अभियोग दर्ज कराये गए एवं 8,583 गिरफ्तारियाँ हुई, 05 लाख 32 हजार 894 लीटर अवैध देशी/विदेशी शराब की जप्ति की गयी, 1327 वाहन जप्त किये गये एवं 97 भूमि की जप्ति हुई।
वहीं मधुबनी में 13023 अभियोग दर्ज कराये गए एवं 13956 गिरफ्तारियाँ हुई, 10 लाख 14 हजार 333 लीटर अवैध देशी/विदेशी शराब की जप्ति की गयी, 4260 वाहन जप्त किये गये एवं 26 भूमि की जप्ति हुई तथा समस्तीपुर में 7686 अभियोग दर्ज कराये गए एवं 7141 गिरफ्तारियाँ हुई, 09 लाख 03 हजार 639 लीटर अवैध देशी/विदेशी शराब की जप्ति की गयी, 1315 वाहन जप्त किये गये एवं 19 भूमि की जप्ति हुई, जबकि शराब विनष्टीकरण दरभंगा में 97.53 प्रतिशत्, मधुबनी में 98.38 प्रतिशत एवं समस्तीपुर में 97.87 प्रतिशत हुई है।
स्पीडी ट्राइल के संबंध में बताया गया कि दरभंगा में 24, मधुबनी में 21 एवं समस्तीपुर में 64 मामलें में सजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
अपर मुख्य सचिव ने तीनों जिले के विशेष लोक अभियोजकों से मार्च माह में 10 से 15 मामलें में सजा दिलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शराब के मामलें में दुबारा पकड़े जाने पर अब जमानत नहीं मिलेगी, इसलिए वैसे शराब माफिया जो दुबारा पकड़े गये हैं, उनके खिलाफ स्पीडी ट्राइल चलवाकर उन्हें सजा दिलवायी जाए।
तीनों जिलो के विशेष लोक अभियोजकों ने मार्च माह में अपने अपने जिले के 10 से 15 मामलों का निष्पादन कराने का आश्वासन दिया।
शराबबंदी अभियान के अंतर्गत छापेमारी की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि दरभंगा में 05, मधुबनी में 06 एवं समस्तीपुर में 10 ए.एल.टी.एफ. (एंटी लिकर टास्क फोर्स) कार्यरत हैं, जिन्हें वाहन और मोबाईल की सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है, इसलिए लगातार छापेमारी करवाई जाए। नदी घाट के क्षेत्र में ट्रेक्टर एवं बाईक में साइरन लगाकर गश्ती करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों को ड्रोन उपलब्ध कराया जा चुका है। जिसका प्रयोग लगातार कर अवैध शराब बनाने वाले को पकड़ा जाए। ब्रेथ एनालाइजर का प्रतिदिन प्रयोग होना चाहिए।
उन्होंने मधुबनी जिले के नेपाल सीमा पर नियुक्त सीमा सुरक्षा बल को सीमा क्षेत्र में ट्रेक्टर एवं बाईक से गश्ती करवाने, लगातार ड्रोन के साथ छापेमारी करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक, मधुबनी को सीमा सुरक्षा बल के साथ महिला पुलिस एवं जिला पुलिस बल के जवान को प्रतिनियुक्त करने एवं लगातार नेपाल सीमा क्षेत्र में गश्ती करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी लगातार नेपाल भारत सीमा क्षेत्र में गस्ती करने का निर्देश दिया।
सीमा सुरक्षा बल द्वारा बताया गया कि उनके 27 चौकी भारत-नेपाल सीमा पर हैं तथा अवैध शराब लाने के रूट की भी जानकारी उन्हें हो गयी है। गश्ती बढ़ाये जाने पर शराब माफिया पकड़ में आ जाएंगे।
समीक्षा के दौरान उन्होंने जीविका को नीरा का उत्पादन करने एवं सतत् जीवीकोपार्जन का लाभ अधिक से अधिक परिवारों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र ललन मोहन प्रसाद, दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन, मधुबनी के जिलाधिकारी अमित कुमार, समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा अशोक प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी डॉ. सत्य प्रकाश एवं समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ह्दय कान्त, आयुक्त के सचिव देवेन्द्र प्रसाद तिवारी एवं तीनों जिला के उत्पाद अधीक्षक, अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक, एस.एस.बी. के पदाधिकारी उपस्थित थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

70वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी,श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप…दरभंगा की बेटी प्रिया ने लहराया परचम,10 वीं रैंक लाकर बढ़ाई मिथिला की शान …

Bihar Now

Big Breaking : क्वरंनटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बेगूसराय में टला एक बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी एक बोगी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो