Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

शहीद भोला ठाकुर के पत्नी का 103 वर्ष के आयु में निधन

राजीब झा / सहरसा

महज नौ महीने की शादी के बाद शहीद हो गया था भोला ठाकुर

जिले के बनगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गाँव निवासी शहीद भोला ठाकुर की धर्मपरायण पत्नी का एक सौ तीन वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। जानकारी हो को 29 अगस्त 1942 को एक तरह जहां असहयोग आंदोलन चल रहा था वहां भोला ठाकुर जैसे वीर सपूत देश के लिए कुर्बान हो रहे थे।

 

भोला ठाकुर के शादी को महज नौ महीना हुआ था लेकिन उनकी धर्मपरायण पत्नी बेचनी देवी ने अपने पति को देश की आजादी और भारत माता की रक्षा हेतु जाने दिया। हालांकि बेचनी देवी ने अपना पूरा जिंदगी अपने पति के बिना गुजार लिया और आज 103 वर्ष के आयु में उसका निधन हो गया।

बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव झा ने बताया कि आज अपने पति के मरने के बाद दूसरा रास्ता अपना लेते है लेकिन धर्मपरायण बेचनी देवी ने अपना जिंदगी बिना पति के गुजार दिया। आज इस के मौत पर दुखी भी हूँ लेकिन गर्व भी है।

Related posts

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नहीं दिया इस्तीफा, इस्तीफे की खबरें को जगदानंद सिंह ने नकारा, कहा – इस्तीफा दे देने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा न मिलता…

Bihar Now

संकल्प बदलाव का, लेकिन शुरुआत ही विद्रोह से… सीटों के ऐलान के साथ मुकेश सहनी का सियासी ड्रामा ?…

Bihar Now

सुपौल के SDO सहित उनके परिवार के लोग हुए कोरोना पॉजिटिव….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो