Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

शोर-शराबे के बीच सदन स्थगित, आमने-सामने नीतीश और तेजस्वी, पक्ष-विपक्ष के बीच जबरदस्त नोकझोंक…

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्षों का हंगामा लगातार जारी रहा .. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कवायद कर रहे थे .. इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने विपक्ष को मंगलवार को हुई बहस को लेकर नसीहत देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपना पक्ष रखने को कहा ..

वहीं तेजस्वी यादव ने SIR के मुद्दे पर सदन में बोलना शुरू ही किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े होकर तेजस्वी यादव को 2005 से पहले की कार्यकाल को याद दिलाया ..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से कहा की अभी बच्चे हो, तुमको कुछ पता है..

2005 से पहले कुछ था जी, हमने महिलाओं के लिए क्या-क्या किया.. मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि चुनाव नजदीक है, सब पता चल जाएगा..

इसके बाद पक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त बहसबाजी शुरू हो गई.. और बहसबाजी इतना बढ़ गया कि सदन में अमर्यादित टीका टिप्पणी तक पहुँच गया..

वहीं आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को अपशब्द कहा, जिसके बाद तमाम दोनों पक्षों में जबरदस्त कहा-सुनी शुरू गया.. हालांकि मंत्री जिवेश मिश्रा लगातार भाई वीरेंद्र से माफी मांगवाने पर अड़े रहे … इसी बीच जिवेश मिश्रा से विधानसभा अध्यक्ष बैठ जाने को कहते रहे, लेकिन जिवेश मिश्रा नहीं माने और इसी बात पर सदन स्थगित कर दिया गया

Related posts

EVM खराब होने को लेकर मुखिया समर्थकों का जोरदार हंगामा…

Bihar Now

Best Pokies Online Win

Bihar Now

नीतीश कुमार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर “PK” का तंज, कहा – मोदी के साथ थे तो मुंह नहीं खुला, महागठबंधन में जाते ही‌ फिर करने लगे मांग …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो