Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

सड़क दुघर्टना में तीन की मौत, इलाके में मातम का माहौल…

बेगूसराय में एक बड़े सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई । घटना मंझौल थाना क्षेत्र के हनुमान चौक की है। मृतक की पहचान रामचंद्र सहनी के पुत्र दीना साहनी ,रामचंद्र सहनी के पुत्र राजकुमार साहनी एवं महेंद्र साहनी का पुत्र राजा साहनी के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि इसमें दिना साहनी देर शाम कोचिंग का क्लास कर वापस लौट रहा था और बाकी दोनों मृतक जो बेगूसराय में मजदूरी का काम करते थे वापस लौट रहे थे और हनुमान चौक के समीप सड़क किनारे खड़े थे इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया तथा घटना के बाद बोलेरो चालक बोलेरो सहित फरार हो गया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से तीनों की स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया । लेकिन इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

शराब,शबाब और कबाब के शौकीन हैं “सु”शासन सरकार के अफसर साहब !…

Bihar Now

प्रो अच्युता सामंता को वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुना गया अध्यक्ष…

Bihar Now

JEE Advanced Result 2023: जेईई-एडवांस में कोटा के बच्चों का जबरदस्त कमाल, टॉप-10 में 4 स्टूडेंट्स शामिल …

Bihar Now