Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सड़क हादसे में छात्रा की मौत… मौत पर जबरदस्त बवाल, यात्री बस में आक्रोशित लोगों ने लगाई आग…

नालंदा से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. ट्यूशन जा रही छात्रा को रौंदा जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने पहले चालक को पीटा फ़िर बस में आग लगा दी.

घटना की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दी है. घटना के संबंध में मृतका छात्रा के परिजनों ने बताया कि सुबह राजगीर-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई.

मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपनगर बाजार का है. मृतका की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र कमदारगंज गांव निवासी सुगन यादव की (14) वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में की गई है…

किसी तरह पुलिस बस चालक को आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से बचाकर अपने साथ इलाज के लिए ले गई है. मौक़े पर सदर डीएसपी नूरुल हक़ सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल तैनात है.

कुछ घंटे के लिए आवागमन बाधित रहा फ़िर गुस्साए ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर जाम हटाया और दो दमकल की गाड़ियों से गाड़ी में लगी आग को बुझाया कहा कि दोषी चालक के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा. मृतका साईकल से ट्यूशन पढ़ने हर रोज़ की तरह आज भी आ रही थी. तभी यह हादसा हुआ है…

Related posts

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी… दरभंगा में 12 लाख की लूट के बाद मैनेजर की गोली मारकर हत्या, हत्या के विरोध में सड़क जाम…

Bihar Now

Bihar Now

मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में दरभंगा DIG का बड़ा दावा !… आज शाम तक कर देंगे उद्भेदन, सलाखों के पीछे होगा अपराधी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो