Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सत्ता बदलते ही बदल गए RJD के स्वर, कभी नीतीश को कहते थे तानाशाह और आज … लाठीचार्ज पर चिराग का हमला…

विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी के साथ साथ अन्य विरोधी दल महागठबंधन की सरकार पर हमलावर बने हुए हैं।

इसी बीच दिल्ली से पटना पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और निंदनीय और कुछ नहीं हो सकता है।

दिल्ली से पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने आरजेडी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीखा तंज किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजद के लोग भी लाठी खाए थे, उस समय तो हाय तौबा मचाया जा रहा था।

जब आरजेडी के विधायक को विधानसभा मे मार्शल के द्वारा पकड़ पकड़ के बाहर लाया जा रहा था, उस वक्त यही लोग मुख्यमंत्री को तानाशाह बोलते थे लेकिन सत्ता बदलते ही उनके स्वर बदल गए..

उन्होंने कहा कि जिस राज्य की सरकार उसकी नीतियों से असहमतमत होने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ लाठी चलाने का काम करती है और इतनी बर्बरता से लाठी चलाई जाती है कि उसमें एक व्यक्ति की जान चली जाए यह कहां का न्याय है।

जो लोग बार-बार लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं, क्या उनके लिए यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है? सही मायने में लोकतंत्र की खूबसूरती वहीं होता है जहां सत्ता पक्ष के सामने विपक्ष अपनी बातों को मजबूती से रख सकें।

Related posts

New Casino Australia No Deposit Bonus

Bihar Now

नहीं रहे ‘नेताजी’… समाजवादी राजनीति के “मुखिया” मुलायम सिंह का निधन…

Bihar Now

Breaking : बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस हुए कोरोना पाॅजिटिव..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो