Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

समय पर प्रश्नपत्र नहीं मिलने से नाराज छात्राओं का बवाल, परीक्षा रद्द…

सहरसा – एसटीइटी की परीक्षा में प्रश्नपत्र नहीं मिलने पर छात्राओं ने किया हंगामा। ताजा मामला सहरसा के राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय का है जहाँ समय से प्रश्नपत्र नहीं मिलने से नाराज छात्राओं ने जमकर बवाल काटा।

छात्राओं का गुस्सा इतना उग्र था कि छात्राओं ने उप विकास आयुक्त राजेश कुमार को खदेड़ दिया। नाराज छात्राओं ने कहा कि साढ़े दस बजे तक हमलोगों को प्रश्न पत्र नही मिला। आगे छात्राओं ने कहा कि परीक्षा में एक एक मिनट का महत्व होता है। हमलोगों को 10 : 40 बजे तक प्रश्नपत्र नंही मिला जिसके कारण बाद हमलोगों ने परीक्षा सेंटर से परीक्षा का बहिष्कार किया। वहीं आक्रोशित छात्राओं को समझने के लिए मौके पर पहुंचे सहरसा एसपी के काफी देर तक छात्राओं को समझने के बाबजूद भी पुलिस अधिकारी की एक न सुनी और जवाब में पुलिस प्रशासन पर हमला बोल दिया

। उग्र छात्राओं के मुंह से एक ही लफ्ज निकल रहे थे कि कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रसासन हमलोगों के ज़िन्दगी के साथ खिलवाड़ किया है और हमलोगों लाइफ बर्बाद कर के रख दिया है। वहीं पुलिस प्रशासन व कॉलेज प्रबंधक के लाख समझने के बाद भी आक्रोशित छात्राए नहीं मानी तो मजबूरन जिला प्रशासन की ओर से उग्र छात्रओं पर लाठी चार्ज किया गया। जिसके बाद देखते ही देखते आरएम कॉलेज परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जवाब में आक्रोशित छात्राए कॉलेज परिसर जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने मौके से कुछ छात्राओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार कॉलेज की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

रितेश हन्नी बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

दरभंगा में भारत बंद का दिखा मिलाजुला असर, दरभंगा जंक्शन पर ट्रेनों का किया चक्का जाम, परेशान दिखे यात्री..

Bihar Now

बिहार के युवाओं को स्वावलंबी बनाना नीतीश कुमार का संकल्प – जेडीयू

Bihar Now

बदले गए बिहार के राज्यपाल, मोहम्मद आरिफ खान बने नए राज्यपाल… केंद्र ने बदले 5 राज्यों के राज्यपाल …

Bihar Now