Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बड़ी खबर : जेडीयू से बाहर निकाल दिए गए प्रशांत किशोर व पवन बर्मा….

PATNA:इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है बिहार के सियासी गलियारों से, जहां जेडीयू ने अपने रणनीतिकार प्रशांत किशोर व पवन वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है….

सीएम नीतीश के खिलाफ लगातार बोल रहे पार्टी के दो बड़े नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया है. पार्टी ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है.

पार्टी से निकाले जाने के बाद पवन वर्मा ने मीडिया को बताया कि पार्टी की सोच अलग है और जबकि सीएम नीतीश की विचारधारा अलग है.आपको बता दें कि सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर पवन वर्मा लगातार सीएम नीतीश के खिलाफ बोल रहे थे. सीएम नीतीश ने साफ कह दिया था कि जिसको पार्टी में रहना है रहे नहीं तो जाए. उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम नीतीश बहुत जल्द कुछ बड़ा फैसला कर सकते हैं.

प्रशांत किशोर जो जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं वो भी CAA और NRC के मुद्दे पर पार्टी स्टैंड से अलग राय रख रहे थे. राजनीतिक जानकार कह भी रहे थे बहुत जल्द पवन वर्मा और पीके पर गाज गिरना तय है. कल तो मीडिया से बात करने के दौरान सीएम नीतीश के तेवर काफी तल्ख दिख रहे थे. उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए साफ कहा कि पीके को कोई रोक रहा है. अलग अलग पार्टी के लिए काम करता है. मन है तो पार्टी को छोड़ दे कोई रोक रहा है क्या और आज फाइनली जदयू से इन दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

Related posts

मुजफ्फरपुर में जबरदस्त बवाल, आक्रोशित लोगों ने थाने में जब्त कई गाड़ियों को किया आग के हवाले …

Bihar Now

Victorious Pokies Online Games No Download

Bihar Now

बिहार: CTET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दरभंगा से 12 नकली परीक्षार्थी गिरफ्तार, 2 महिलाएं भी शामिल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो