Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार: CTET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दरभंगा से 12 नकली परीक्षार्थी गिरफ्तार, 2 महिलाएं भी शामिल…

दरभंगा : मामला बिहार के दरभंगा का है जहां रविवार को दरभंगा में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी -2024 में शामिल होने और विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अन्य उम्मीदवारों की जगह पर परीक्षा देने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. खास बात यह है कि गिरफ्तार लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं.

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि 9 लोगों को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से गिरफ्तार किया गया है जबकि दो को सदर पुलिस स्टेशन के तहत एक केंद्र से पकड़ा गया गया है…

जबकि एक शख्स की गिरफ्तारी बहादुरपुर पुलिस स्टेशन के तहत एक केंद्र से हुई है. वहीं उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैन के माध्यम से इस फर्जीवाड़े का पता चला था.

दरअसल परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक ने जब बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाया तो वह मैच नहीं हुआ. बावजूद इसके आरोपी खुद को सही परीक्षार्थी बताते हुए बायोमीट्रिक में अंगूठा लगाते रहे. केंद्राधीक्षकों ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो इन सभी ने फर्जीवाड़े की बात कबूल की.

पुलिस ने पर्यवेक्षकों और प्रशासकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की और धोखेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य अभ्यर्थियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है

बताया जा रहा है कि दूसरे परीक्षार्थियों के जगह पर नकली छात्र बनकर परीक्षा देने के लिए इन लोगों की 50-50 हजार रुपए में डील हुई थी. जिसके बाद यह लोग नकली छात्र बनकर परीक्षा देने पहुंचे थे. वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या गिरफ्तार किए गए लोग किसी अंतरराज्यीय धोखाधड़ी सिंडिकेट से जुड़े हैं….

Related posts

“वृक्षारोपण: पेड़ लगाएं – प्रकृति बचाएं” कार्यक्रम का आयोजन, दरभंगा के IG ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

Bihar Now

जनता त्रस्त, पुलिस पस्त, अपराधी मस्त…हाल-ए-बेगूसराय !

Bihar Now

No Deposit Bonus Codes Au

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो