Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में बैंक लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश… वारदात के बाद एक्शन में पुलिस !..

बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार सुबह अपराधियों ने बैंक लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और 15 लाख रुपये नगद की लूट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

वारदात सुबह बैंक खुलने के कुछ देर बाद हुई. नौ की संख्या में आए अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में दाखिल हुए. कुछ ही देर में उन्होंने हथियार निकालकर बैंककर्मियों और मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया. इसके बाद करीब 45 मिनट तक बेखौफ लूटपाट करते रहे और भारी मात्रा में कैश और गोल्ड लूटकर फरार हो गए.

घटना के संबंध में बैंक के डिप्टी मैनेजर शशि भूषण कुमार ने बताया कि दिन के करीब 11:30 बजे पहले दो-तीन की संख्या में बदमाश खाता खुलवाने के नाम पर अंदर प्रवेश किए. उनलोगों ने कर्मचारियों से पूछा कि खाता खोलने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत है. कुछ देर बाद 6, 7 की संख्या में और बदमाश अंदर प्रवेश कर गए. सभी लोगों को उनलोगों ने गन पॉइंट पर ले लिया और बैंक में रखे 15 लाख कैश के अलावा करीब 5 करोड़ रुपए का गहना लूटकर फरार हो गए.

बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ बदमाश बैंक के बाहर निगरानी में खड़े थे, जबकि अंदर आठ से नौ बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया. हम लोग नियमित कार्य में लगे थे, तभी अचानक बदमाशों ने बंदूक तान दी और सबको धमका कर काउंटर से कैश और लॉकर से सोना निकाल लिया.

घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर सदर DSP संजय पांडे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और बैंक में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.

Related posts

Popular Pokies With Welcome Bonus That Payout

Bihar Now

फ्लॉप शो को लेकर नाराज हुए नीतीश, जल्द हो सकता है जेडीयू में सांगठनिक बदलाव !…

Bihar Now

शराब,शबाब और कबाब के शौकीन हैं “सु”शासन सरकार के अफसर साहब !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो