Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सिंदूरदान होते ही छूट गया सात जन्मों का साथ !… मातम में तब्दील हुआ खुशियों का माहौल, उजड़ गए संजोए सपनें…

भागलपुर: कहते हैं ना दूल्हा दुल्हन की जोड़ी ऊपर वाले बनाकर धरती पर भेजते हैं, शहनाइयां बजनी शुरू हो गई ,बारात आई, दूल्हा और दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे और एक दूसरे को गले में वरमाला डाला फिर हिंदू रीति रिवाज से दोनों की धूमधाम से शादी हुई, शादी संपन्न हुआ उसके बाद दूल्हा शादी के जोड़े में ही ब्रश करके बाथरूम से बाहर निकला और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते वह दम तोड़ दिया एक पल में खुशी का माहौल मातम में बदल गया, सब कुछ थम सा गया जहां शहनाई की धुन और शादी के गीत गाए जा रहे थे वही देखते ही देखते विवाह स्थल पर चीखने चिल्लाने मातम जैसी रोने की आवाजें सुनाई देने लगी।

दूल्हा दुल्हन की शादी तो हुई लेकिन दोनों एक दूसरे के ना हो सके, पल भर में खुशी मातम में बदल गया, यह ह्रदय विदारक मामला बुधवार की देर शाम भागलपुर के मीरजान्हत शीतला स्थान स्थित मातेश्वरी विवाह भवन का है,

मातेश्वरी विवाह भवन में झाबुआ कोठी खंजरपुर से बारात पहुंची जहां पूर्व से झारखंड चाईबासा के जन्मजय कुमार झा की 25 वर्षीय पुत्री आयुषी दुल्हन बनी हुई थी विवाह कार्यक्रम का आयोजन जोर शोर से चल रहा था जहां सारी विधि विधान के साथ दूल्हा दुल्हन ने अग्नि के फेरे लिए और सिंदूरदान का रस्म पूरा हुआ उसके कुछ देर बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी और लड़के पक्ष के लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया,

गौरतलब हो कि 30 वर्षीय दूल्हा दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था वह शादी के लिए भागलपुर पहुंचा था, विधि का विधान यह था कि दोनों शादी करके भी एक दूसरे से मिल नहीं सके।

वही मृत दूल्हे विनीत प्रकाश के चाचा दीपक कुमार झा ने बताया कि हम लोग धूमधाम से शादी के माहौल में मस्ती कर रहे थे अचानक खबर आई कि मेरे भतीजे विनीत प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई और जब हम लोगों ने जाकर देखा तो उसकी तबीयत हद से ज्यादा बिगड़ चुकी थी फिर हम लोगों ने मायागंज अस्पताल जाकर देखा तो चिकित्सक वहां उसे मृत घोषित कर चुके थे। प्रथम दृष्टि में यह प्रतीत हो रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

वही लड़के के हुई मौत के संदेहास्पद परिजनों के खिलाफ फर्द बयान पर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वर पक्ष और वधू पक्ष जहां दोनों तरफ हर्षोल्लास का माहौल रहता आज मातम में बदल गया है दोनों तरफ के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related posts

Free Australian Pokies Machine Games

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में सदर हॉस्पिटल का सीएसओ ने किया सुसाईड, जांच में जुटी पुलिस….

Bihar Now

अक्षरा सिंह और प्रजक्ता शुक्रे की मधुर कृति “छठी मईया करिहा दुलार” हुई रिलीज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो