Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सियासी हलचल के बीच मंत्री संतोष सुमन ने दे दिया इस्तीफा ?… इस्तीफे की खबर पर क्या बोले संतोष सुमन…

पटना: बिहार में नीतीश कुमार ने नई सरकार बना ली है, लेकिन हलचल अभी भी तेज है. एक तरफ जीतन राम मांझी दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है.

इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि मंत्री संतोष सुमन ने इस्तीफा दे दिया है. इस पर अब खुद जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने रविवार (4 फरवरी) को बयान दिया और इसका खंडन किया.

संतोष सुमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बयान जारी किया और कहा कि वह एनडीए के साथ ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार की परवाह है. उन्होंने इस्तीफे की खबर को निराधार बताया. जैसे ही इस्तीफे की खबर फैली तो सियासी गलियारे में बेचैनी बढ़ गई. इसके बाद जाकर मंत्री संतोष कुमार ने इसे स्पष्ट किया है

संतोष कुमार सुमन ने एक्स पर लिखा, “मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल निराधार है. मैं एनडीए के साथ था, हूं और रहूंगा. किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं है. लोभ, लालच, प्रलोभन की राजनीति को मैं चिमटे से भी नहीं छू सकता. मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है. आपका आशीर्वाद काफी है. कुर्सी तो आनी जानी है.”

बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए और सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को सीएम बनने का ऑफर दिया है. उन्हें फोन भी किया गया है. ऐसे में कयास भी लगाए जा रहे थे कि दो मंत्री पद ना मिलने से जीतन राम मांझी नाराज हैं और संतोष सुमन इस्तीफा दे रहे हैं. इन्हीं सारी अटकलों और चर्चाओं के बाद संतोष सुमन ने एक्स पर पोस्ट कर इसे अफवाह करार दिया.

Related posts

Epic Monopoly Pokies Real Money

Bihar Now

नीतीश कुमार के वह फैसले जिसने बदल दी बिहार की पहचान, दूसरे राज्यों ने भी अपनाया मॉडल…

Bihar Now

पटना में बच्चियों के साथ दरिंदगी के खिलाफ भड़का आक्रोश, आगजनी कर आरोपियों को सजा देने की मांग….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो